सुषमा को मंत्रिमंडल से निकालें मोदी : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

सुषमा को मंत्रिमंडल से निकालें मोदी : केजरीवाल


modi-should-fire-sushma-kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अयोग्यता के आरोप झेल रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपने मंत्रिमंडल से बाहर करें। अपनी सरकार में पूर्व कानून मंत्री जितेंदर सिंह तोमर की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि उन्होंने जिस तरह अपने मंत्री तोमर के खिलाफ कार्रवाई की उसी तरह मोदी को भी अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओ.पी. शर्मा ने तोमर मामले पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद केजरीवाल ने कहा, "हमने तोमर की गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया।"

केजरीवाल ने तोमर प्रकरण की लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की चल रही मांग से तुलना की। उन्होंने कहा कि मोदी को आम आदमी पार्टी (आप) से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तोमर ने कथित तौर पर अपनी फर्जी डिग्री को लेकर उन्हें भ्रम में रखा। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी को भी उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने गुमराह किया। केजरीवाल ने कहा, "उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी उन्हें भ्रम में रखा..उन्हें सुषमा स्वराज को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि जब तोमर पर पहली बार फर्जी डिग्री के आरोप लगे तब उन्हें लगा था कि तत्कालीन कानून मंत्री तोमर ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

केजरीवाल ने आगे कहा, "लेकिन जब उन्हें गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, तब लगा कि मुझे अंधेरे में रखा गया।" केजरीवाल ने सुषमा और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर लगे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने के आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: