भाजपा ने नीतीश का अपहरण कर लिया था : लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

भाजपा ने नीतीश का अपहरण कर लिया था : लालू


bjp-hizaked-nitish-lalu-prasad
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार लालू प्रसाद और नीतीश एक मंच पर दिखे। लालू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके छोटे भाई (नीतीश) का अपहरण कर लिया था। पटना में एक स्थानीय समाचारपत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए लालू ने अपने खास अंदाज में कहा, "नीतीश का भाजपा ने अपहरण कर लिया था, मैंने छोटे भाई (नीतीश) को आजाद कराया।" 

लालू ने कहा, हम दोनों 1974 के जेपी आंदोलन (संपूर्ण क्रांति) से ही साथ हैं। हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है। हम दोनों बड़े भाई और छोटे भाई के रूप में जाने जाते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "भाजपा देश में जाति की राजनीति को हवा दे रही है, गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा जातीय आधार पर बैठकें और सम्मेलन करा रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी रणनीति क्या है।"  नीतीश यहीं नहीं रुके। उन्होंने भाजपा पर देश में ध्रुवीकरण की राजनीति करने तथा सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप भी लगाया। 

उल्लेखनीय है कि जून, 2013 में सत्तारूढ़ जद (यू) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया था। उपमुख्यमंत्री सहित भाजपा के सभी मंत्री अचानक 'पूर्व' हो गए थे। सितंबर-अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने के लिए अभी से हर दांव आजमा रही भाजपा को शिकस्त देने के लिए एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक विरोधी रहे लालू और नीतीश एक साथ हो गए हैं। कभी लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोक चुके लालू ने ऐलान किया है कि भाजपा को हराने के लिए उन्हें अगर जहर भी पीना पड़े, तो वह पीने को तैयार हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: