दुर्घटना में तीन वर्षीया शोभा घायल, बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर, पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत, गाड़ी ग्रामीणों ने गाड़ी को कब्जे में लिया
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) शिकारपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोकवा गाँव में एक तीन वर्षीया शोभा कुमारी नामक बच्ची को चार पहिया वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया। घटना की बावत बताते है कि चार पहिया वाहन चालक सह मालिक नूर हसन देवान जो ईसमहम्मद देवान का पुत्र है अपने घर केसरिया जा रहा था। इसी दौरान त्रिलोकवा गाँव में करीब साढे सात बजे फेंकू राय की नतीनी जो सुनिल राय की बेटी है, वाहन की चपेट में आ गयी। ग्रामीणों ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया किन्तु दूसरे दिन दोपहर तक वाहने गाँव मंे ही है। शिकारपुर पुलिस उसे अपने कब्जे में नहीं ले सकी है। घटना के तुरन्त बाद लोगों व परिजनों ने शोभा को उपस्वास्थ्य केन्द्र मनियारी भर्ती कराया। जहाँ कि चिकित्सकों ने शोभा को नरकटियागंज रेफर कर दिया। नरकटियागंज सरकारी अस्पताल में उसे रात करीब आठ बजकर बीस मिनट पर भर्ती किया गया। प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त शोभा के बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया गया। शिकारपुर थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस बावत अभी तक कोई आवेदन उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। हाँ, चैकीदार ने खबर दिया है कि रात्री एक दुर्घटना हुई है जिसका इलाज चल रहा है।
दो बहनें जख्मी, पुलिस केस
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय सरकारी अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे लौरिया के जंगी राम की दो पुत्रियांे को घायलावस्था में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज किया गया। अस्पताल सूत्रांे के अनुसार विगत रात्री तीन पुलिस केस आए जिन्हें शिकारपुर पुलिस को सौंपा गया। लौरिया जंगी राम की दो पुत्री जिनका नाम पिंकी कुमारी अम्बेदकर उम्र 24 वर्ष और कुसुम कुमारी 17 वर्ष है कि प्राथमिक चिकित्सा की गई। उसके पूर्व त्रिलोवा की शोभा कुमारी 3 वर्ष भी घायलावस्था में अस्पताल पहुँची जिसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी गयी।
श्रमिकों का अनसन जारी, श्रम विभाग व प्रबंधन की मिली भगत से श्रमिक बदहाल
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) न्यु स्वदेशी सुगर मिल के श्रमिकों को अनसन का चैथा दिन है। जहाँ श्रमिकांे ने संघ के सचिव आरएन शर्मा के नेतृत्व में अनसन किया है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियांे के हित की अनदेखी और श्रम विभाग का मिल प्रबंधन के साथ मिली भगत होने का आरोप लगाते हुए, श्री शर्मा ने 13 सूत्री मांगों के समर्थन में अभी अनसन किया है। गौरतलब है कि श्रमिको के कल्याणार्थ आरएन शर्मा के श्रमिकों का सिलसिलेवार आन्दोलन जारी है। उसके बाद प्रबंधन यदि ध्यान नहीं देता है तो 01 जुलाई 2015 से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि मिल प्रबंधन कर्मचारियों की हितैषि नहीं, वह अधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों को मिलाकर मिल के श्रमिकांे का शोषण कर रहा है। अनसन स्थल पर शिवकुमार वर्मा, किरणशंकर प्रसाद चैरसिया, भोला सिंह व अन्य श्रमिको ने बताया कि मिल के एक अधिकारी सीपी सिंह की कार्यशैली से सभी मर्माहत है।
बीईओ ने प्रधान शिक्षको के साथ की बैठक
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय के पास निर्मित विवाह भवन में सोमवार को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी वीरेन्द्र राम ने प्रधान शिक्षकों के साथ एक बैठक किया। जिसमें विद्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे छात्रवृति राशि के वितरण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने सभी प्रधान शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालय के नामांकित छात्र-छात्राआंे को छात्रवृति की राशि मिलनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री राम ने विद्यालयों में चल रहे कल्याणकारी योजनाआंे में अनियमितता बरतने वालो पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उपर्युक्त बैठक में कतिपय प्रधान शिक्षकों को छोड़ अधिकांश शामिल हुए।
युवाओ के चहेते सतीश चन्द्र दूबे ब्राह्मणों के नेता बने रहेंगे या कोई और बनेगा, सांेसद सतीश चन्द्र दूबे के आपराधिक मामले में फैसला आज
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा सांसद सतीशचन्द्र दूबे पर चल रहे आपराधिक मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। जिसके आधार पर वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र का भविष्य निर्भर करेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद पर दो मामले रह गये है। जिनमें एक बैंक लूट और दूसरा हत्या का एक मामला है। बेतिया के क्रीमिनल कोर्ट मे वाल्मीकिनगर के सांसद के मामले का फैसला आज होना है। जिसकों लेकर उनके विरोधियों में काफी उत्साह देखा गया। जबकि समर्थकों का मानना है कि विरोधियों के सपने चूर हो जाएँगे और सतीश चन्द्र दूबे को न्यायालय द्वारा बाइज्ज्त बरी कर दिया जाएगा। बेतिया के न्यायालय में आज पूरी गहमा-गहमी रहेगी, क्योंकि एक अन्य ब्राह्मण नेता की नज़र वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र पर है। सतीश चन्द्र दूबे की बढती लोकप्रियता से खार खाए कई नेता यह चाहते है कि उनकी सदस्यता समाप्त हो जाए और वे बं्राह्मणांे के नेता बन कर रहे। अब देखना यह है कि न्यायालय मंगलवार को अपना फैसले में क्या करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें