खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार से मिले राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार से मिले राहुल गांधी

rahul gandhi meet farmers faimily
फतेहगढ़ साहिब के दादू माजरा गांव में कर्ज के बोझ के कारण खुदकुशी करने वाले किसान सुरजीत सिंह के परिजनों से मिलने बृहस्पतिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। उन्होंने यहां परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 

गौरतलब है कि 62 वर्षीय किसान सुरजीत सिंह ने बेमौसम बारिश की वजह से बर्बाद हुए फसलों को लेकर 28 अप्रैल को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस समय राहुल पंजाब के दौरे पर गए थे। सुरजीत पर सोसाइटियों, बैंकों और आढ़ती का नौ लाख रुपये का कर्ज था और गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की वजह से वह इसे नहीं चुका पाए थे। 

उन्होंने 10 जून को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। सुरजीत की पत्नी व बेटे जब राहुल गांधी से मिलीं तो वे फूट-फूटकर रोने लगे। राहुल ने उन्हें ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हरसंभव मदद का अाश्वासन दिया। इस दौरान राहुल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सुरजीत के परिवार में तीन लड़कियां और एक लड़का है। सभी शादीशुदा हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं: