भारत में भले ही मोदी सरकार सुषमा विवाद पर घिरी हो पर वित्त मंत्री अरुण जेटली 10 दिन के अपने अमरीकी दौरे पर है. जंहा उन्होंने एक साल की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की. जेटली ने एक समाचार चैनल से कहा भारतीय अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता लगभग फिर से स्थापित हो गई है और हमारा मानना है कि 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हमारी बेहतरीन संभावित आर्थिक वृद्धि दर नहीं है, हममें इससे बहुत बेहतर करने की क्षमता है.
वित्त मंत्री अनुमान जाहिर करते हुए कहा कि सरकार भविष्य में अपेक्षाकृत अधिक आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य रखेगी. उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इस साल के अंत तक हमारी विकास दर निश्चित तौर पर करीब 8 प्रतिशत रहेगी. भविष्य के लिए मैं आशावादी हूं ... हमारा लक्ष्य उच्चतर होगा.
जेटली ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच कोई तुलना नहीं करते क्योंकि हमने हाल के वर्षों में वृद्धि दर्ज की है जबकि चीन पिछले तीन दशक से लगातार नौ प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर दर्ज करता रहा है. हम वास्तविक तौर पर चीन से बराबरी कर सकें इसके लिए हमें बहुत लंबा सफर तय करना है. इसलिए मैं अपेक्षाकृत यह चाहूंगा कि भारत एक-दो दशक तक 8-9 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज करे, तभी इसकी पूरी संभावनाएं वास्तविक रूप अख्तियार कर पाएंगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें