राजगीर मलमास मेला बुधवार से, पुख्ता इंतजाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

राजगीर मलमास मेला बुधवार से, पुख्ता इंतजाम


rajgir-malmaas-mela
बिहार के राजगीर शहर में हर तीसरे साल आयोजित होने वाले मलमास मेले की शुरुआत बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगी। मेले को लेकर सारी तैयारियां हो गई हैं। राजगीर पंडा समिति के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मलमास मेले की शुरुआत करपात्री अग्निहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन महाराज राजगीर से ब्रह्मकुंड परिसर में ध्वाजारोहण के साथ करेंगे। इससे पूर्व एक धार्मिक अनुष्ठान होगा और उसके बाद धर्मयात्रा निकाली जाएगी। 

पंडा समिति के मुताबिक, इस वर्ष अधिमास के दौरान चार मुख्य शाही स्नान का कार्यक्रम है। पहला शाह स्नाह 28 जून, दूसरा दो जुलाई, तीसरा 12 जुलाई और चौथा तथा अंतिम शाही स्नान 16 जुलाई को होगा। शाही स्नान में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत पहुंचेंगे। नालंदा के जिलाधिकारी बी.के. कार्तिकेय ने बताया कि करीब एक माह चलने वाले इस मेले को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: