बिहार चुनाव में मोदी होंगे भाजपा का चेहरा : अनंत कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

बिहार चुनाव में मोदी होंगे भाजपा का चेहरा : अनंत कुमार


narendr-modi-will-be-the-face-for-bihar-election
केन्द्रीय मंत्री और बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान प्रभारी अनंत कुमार ने यहां मंगलवार को कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी का चेहरा होंगे। चुनाव अभियान प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे कुमार ने पटना में पत्रकारों से कहा, "नीतीश और लालू जंगलराज का दु:स्वप्न हैं और जंगलराज को अगले चुनाव में बिहार की जनता नकारने वाली है।" केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन से अब जनता परेशान हो गई है। इस बार जनता नीतीश को नकार देगी और विकास को वोट देगी। 

उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी सुशासन और विकास का चेहरा हैं, जिसे बिहार की जनता अपनाने वाली है।" गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: