कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अफगानिस्तान की संसद पर सोमवार को हुए हमले की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक ताकतों को नष्ट करने के लिए कट्टरपंथियों का जघन्य प्रयास करार दिया। अफगानिस्तान के संसद परिसर में सिलसिलेवार बम विस्फोटों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा इस तरह के कायरतापूर्ण हमलों से दुनियाभर में मजबूत होती लोकताांत्रिक विश्वासों को कमजोर नहीं किया जा सकता।
उन्होंने एक बयान में कहा कि कांग्रेस और भारत, अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। अफगानिस्तान पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमला करने वाले सभी सात तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है। इस हमले में 21 लोग घायल हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें