बिहार : वरिष्ठ पत्रकार की पुस्तैनी जमीन पर कब्जा, सीएम को लिखा पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

बिहार : वरिष्ठ पत्रकार की पुस्तैनी जमीन पर कब्जा, सीएम को लिखा पत्र


journalist tortured
पत्रकारों का उत्पीडन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से होते हुए बिहार भी पहुँच चूका है, प्रशासन और पोलिस के साथ दबंगों की दबंगई की मिलीभगत से कैसे पीड़ित पत्रकार ने मुख्यमंत्री को संबोधित किया है आप खुद पढ़ें !!!

सेवा में;

श्रीमान् माननीय मुख्यमंत्री,
बिहार।



विषयः नालंदा जिले के चंडी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के खिलाफ तत्काल कड़ी जांच-कार्रवाई करने के संबंध में।



महाशय,
सादर सूचित करना है कि मैं मूलतः मुकेश भारतीय, ग्राम-लोदीपुर, पोस्ट- बोधीबिगहा रामघाट, थाना-चंडी, अंचल- नगरनौसा, जिला- नालंदा (बिहार) निवासी हूं और इन दिनों आवास संख्या- 17/1, एन.एच.-33, चकला मोड़, ओरमांझी,रांची (झारखंड) में रह कर हिन्दी वेब न्यूज पोर्टल/चैनल- www.raznama.com / www.expertmedianews.com / www.rajnama.in एवं www.medialive.in के आलावे हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र “ बदलता बिहार झारखंड ” का संपादन-संचालन कर रहा हूं। 

आपको सादर सूचित करना है कि नालंदा जिले के चंडी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने आपकी स्पष्ट नीतियों और सिद्धांतों के विपरित घृणित स्वार्थ में आकर अपनी कर्त्व्यहीनता का परिचय देते हुये मेरी नीजि खानदानी जमीन पर गांव के चिन्हित असमाजिक तत्वों के द्वारा अवैध पक्का मकान का निर्माण करवा दिया है। जबकि इस दिशा में शुरुआती दौर से ही नगरनौसा अंचल पदाधिकारी ने थाना प्रभारी को मेरी जमीन पर कार्य न होने देने से संबधित कई पत्र लिखे। जिसका थाना प्रभारी ने कभी कोई अनुपालन नहीं किया। यही नहीं, हिलसा (नालंदा) के अनुमंडल पदाधिकारी ने फरवरी,2015 में उक्त जमीन पर धारा-144 लगा कर कार्य रोकने तथा यथास्थिति बहाल रखने के आदेश दिये, जिसका भी थाना प्रभारी ने अनुपालन नहीं किया और एसडीओ कोर्ट में उन्होंने गलत रिपोर्ट दी। बाद में जब मैंने एसडीओ कोर्ट में पुलिस की तथ्यो से सौ फीसदी परे झूठी रिपोर्ट की जांच की मांग की तो उन्होनें चंडी अंचल पदाधिकारी से जांच करवाई। चंडी अंचल पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि पुलिस ने चंडी थाना प्रभारी ने अपनी झूठी रिपोर्ट से एसडीओ कोर्ट को न सिर्फ गुमराह किया बल्कि, मेरी जमीन पर असमाजिक तत्वों द्वारा पक्का मकान बनवा दिया।

इसकी लिखित व मौखिक शिकायत नालंदा के जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक महोदय से कर चुका हूं। मेरी मौखिक शिकायत पर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल सुधि ली और हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी को फोन पर मामले को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए हैं। जबकि आरक्षी अधीक्षक महोदय की इस संबंध में अब तक चुप्पी मेरे समझ से परे है।



आपको सादर सूचित करना है कि चंडी के थाना प्रभारी ने क्षेत्र में जिस तरह के महौल बना रखा है, उससे आपकी छवि भी प्रभावित हो रही है। क्योंकि यह थाना प्रभारी स्थानीय विधायक, स्थानीय सांसद और सीधे आपको स्वजातीय करीबी शो कर के आतंक और भय का महौल कायम कर रखा है।

आपको सादर सूचित करना है कि थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार से मेरे व मेरे परिवार के जान-माल का भी खतरा है। मैं बराबर रांची से अपने गांव आता जाता रहता हूं क्योंकि, मेरे वृद्ध माता (सेवानिवृत सरकारी शिक्षिका) – पिता (सेवानिवृत तकनीकी विद्युतकर्मी) गांव में ही रहते हैं। थाना प्रभारी की असमाजिक तत्वों से जिस तरह की सांठगांठ और रवैया दिख रही है, वह मेरी जान के लिए कभी भी खतरा बन सकता है।



अतः श्रीमान से साधरानुरोध है कि चंडी थाना प्रभारी के खिलाफ तत्काल उच्चस्तरीय जांच कार्रवाई करने एवं मेरे व मेरे परिवार के जान-माल की सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाने की कृपा करें।
सधन्यवाद।

आपका सदैव विश्वासी
मुकेश भारतीय
ग्राम-लोदीपुर,पोस्ट- बोधीबिगहा रामघाट, 
थाना-चंडी, अंचल- नगरनौसा, 
जिला- नालंदा (बिहार)

मोबाइलः 08987495562

Email: nidhinews1@gmail.com
Raznama.com@gmail.com
badaltabiharjharkhand@gmail.com 

कोई टिप्पणी नहीं: