सुषमा को बर्खास्त करें : सोमनाथ चटर्जी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

सुषमा को बर्खास्त करें : सोमनाथ चटर्जी


sushma-should-discharged-said-somnath-chatterjee
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को विदेश यात्रा के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने में उनके द्वारा मदद किया जाना देश के लिए शर्म की बात है। चटर्जी ने बताया, "यह देश के लिए शर्मनाक बात है कि मंत्री ने एक ऐसे व्यक्ति की मदद की, जो कानून से बचने के लिए देश से भागा। सुषमा को आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है और मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए उनके बारे में (सुषमा स्वराज) ठोस निर्णय लेना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हम सभी जानते हैं कि ललित मोदी पर वित्तीय घोटाले और धन की हेराफेरी के आरोप हैं। उन जैसे व्यक्ति की मदद करने से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बढ़ावा ही मिलेगा।" चटर्जी ने कहा, "मुझे लगता है कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।" चटर्जी ने यह पूछे जाने पर कि क्या सुषमा को बर्खास्त किया जाना चहिए, कहा, "हां, प्रधानमंत्री को कठोर कदम उठाना चाहिए।"

सुषमा ने मामले के विवादों में आने के बाद स्वीकार किया था कि उन्होंने पिछले साल जुलाई महीने में ललित मोदी को उनकी पत्नी के इलाज के लिए पुर्तगाल की यात्रा के दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद की थी, जिसके बाद से विपक्ष लगातार उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है

कोई टिप्पणी नहीं: