सीरिया में आईएस के खिलाफ बमबारी में 162 नागरिकों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

सीरिया में आईएस के खिलाफ बमबारी में 162 नागरिकों की मौत


syria-war-against-is-162-dead
सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना के हमले में पिछले साल सितंबर से लेकर अब तक कम से कम 162 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। एक सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था ने मंगलवार को यह जानकारी दी। निगरानी संस्था द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इन हवाई हमलों में नागरिकों और सैनिकों सहित पिछले वर्ष 23 सितंबर के बाद से अब तक सीरिया में कुल 2,896 लोगों की मौत हो चुकी है।

मरने वाले आम नागरिकों में 52 बच्चे और 35 महिलाएं शामिल हैं। इनकी मौत सीरिया के उत्तरी इलाकों डेर अल जोर, अल-रक्का, अलेप्पो और इदलिब में आईएस के कब्जे वाले तेल संयंत्रों पर किए गए हवाई हमलों में अधिकांश मौतें हुई हैं। इस बीच आईएस को तकरीबन 2,628 लड़ाके भी मारे गए, जिनमें अधिकांशत: बाहरी देशों के थे।

इसके अलावा सीरिया में अल-कायदा की शाखा अल-नुसरा मोर्चा के कम से कम 105 सदस्यों की अंतर्राष्ट्रीय सेना के हमले में मौत हो गई। संयुक्त सेना के हवाई हमलों में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए, जिनमें अधिकांश आईएस के लड़ाके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: