शादी का लड्डू कहाँ और कैसे खाएं बताएंगी बेबी फेम तापसी पन्नू.... - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

शादी का लड्डू कहाँ और कैसे खाएं बताएंगी बेबी फेम तापसी पन्नू....

tapsi-pannu
तापसी पन्नू ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित करते हुए अपने कैरियर की एक और इनिंग वेडिंग प्लानर के रूप में शुरू कर दी है। अपने काम को जी तोड़ मेहनत से  करने वाली तापसी ने अपनी बहिन शगुन की वेडिंग प्लानिंग कंपनी में अपनी इस नयी भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है और वह निकल पड़ी हैं पूरे भारत के भ्रमण पर। तापसी का यह मनना है कि जो भी काम किया जाये पूरी तरह डूब के किया जाए। देश भर में उनका यह दौरा कोई मौज मस्ती के लिए नहीं, हालाँकि वो यह मानती है की घूमना उन्हें बहुत अच्छा लगता है, बल्कि देश भर की संस्कृति, रीति रिवाज़ों और स्थानो से परिचित होना है जिन्हें अच्छी तरह समझ कर वह एक बेहतर प्लानर साबित होंगी उन सभी परिवारों के लिए जो अपने बच्चों ले लिए एक शानदार यादगार और जानदार शादियों को प्लानिंग करना चाहते हैं।
           
तापसी से बात करने पर यह भी पता चला की बहुत सारे परिवार शादी के लिए ऐसे स्थानो की खोज करते हैं जो बिलकुल हट कर हो और नए हों।और यही कारण है की वो पुरे देश में घूमकर बहुत सारे ऐसे चुनिंदा स्थानों  को खोज रहीं हैं  जहाँ विवाह जैसे पवित्र बंधन को पारिवारिक रिवाज़ों  के बीच पूरी संजीदगी से सम्पन्न कराया जा सके और शादी में आये हुए मेहमानों को एक अलग ही अंदाज़ में मेहमानवाज़ी का अनुभव हो।

तापसी ने यह भी बताया की अब इस तरह की शादी अरेंज करना दूर का ढोल नहीं रहा है बल्कि मध्यम बजट में भी यह शादियाँ बहुत सुहावनी साबित हो सकती है।तापसी शगुन और उनकी फ्रेंड फराह की यह वेडिंग फैक्ट्री क्या धूम मचाती है यह देखना अभी बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: