वसुंधरा के खिलाफ आरोप निराधार : गडकरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

वसुंधरा के खिलाफ आरोप निराधार : गडकरी


vasundhra-have-no-aligation-gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ ललित मोदी की कथित सहायता के लिए लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है। राजे के साथ यहां उनके आवास पर मुलाकात के बाद गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, "राजे के खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। इन आरोपों में कोई दम नहीं है।" राजे पर 2011 में ललित मोदी के ब्रिटिश आव्रजन आवेदन के पक्ष में गवाही देने का आरोप है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "वसुंधरा जी कानूनी, तार्किक और नैतिकता की दृष्टि से पूरी तरह सही हैं। उनकी कहीं भी कोई गलती नहीं है। इस तरह की राजनीति करना सही नहीं है।" गडकरी ने राजे को यह भी आश्वासन दिया है कि भाजपा और केंद्र सरकार मजबूती से उनके समर्थन में खड़ी है।  गडकरी ने कहा, "मैं उन्हें (राजे) भरोसा दिलाता हूं कि सरकार और भाजपा मजबूती से उनके समर्थन में खड़ी है।" उन्होंने कहा, "हम कल भी उनके साथ थे और आज भी उनके साथ हैं।"

गडकरी ने राजे के पुत्र और राजस्थान के झालावाड़-बारां निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह का भी बचाव किया। दुष्यंत पर ललित मोदी के साथ अवैध वित्तीय लेन-देन के आरोप हैं।  उन्होंने कहा कि जहां तक मामला दुष्यंत सिंह का है, सभी लेनदेन आयकर रिटर्न के रिकॉर्ड में हैं।  गडकरी ने कहा, "किसी से पैसे लेना कोई अपराध नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: