नरकटियागंज (बिहार) की खबर (22 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (22 जून)

संस्कृत सभी भाषाओं से श्रेष्ठ है, इसे पढे और पढाएँ, वेद व वैदिक संस्कृति पर गर्व: कुलपति

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) वैदिक संस्कृति पर भारतीयों को गर्व करना चाहिए, जिस देश की संस्कृति समाप्त हो जाए उसका कोई औचित्य नहीं, वैदिक संस्कृति वाला देश भारत अपनी संस्कृति व देव भाषा संस्कृत पर पूर्ण गर्वान्वित है। आधुनिक युग का उपहार कम्पयुटर(संगणक यंत्र) के लिए संस्कृत से ज्यादा योग्य कोई भाषा नहीं यह अमेरिका व पाश्चात्य देश के वैज्ञानिकांे के विचार है। उपर्युक्त विचार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.देव नारायण झा ने नरकटियागंज स्थित जानकी संस्कृत महाविद्यालय के 99 वें स्थापना दिवस पर आयोंजित समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। श्री झा ने कहा कि इस महाविद्यालय की एक इन्च जमीन किसी की नहीं बल्कि संस्कृत की धरोहर है, जिसपर कोई कब्जा नहीं कर सकता। महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव भोंट चतुर्वेदी के आग्रह पर विचार करने के उपरान्त कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय का परीक्षा केन्द्र अन्यत्र देने के कारण परीक्षार्थियांे को परेशानी होती है, इसे देखते हुए पश्चिम चम्पारण जिला में परीक्षा केन्द्र अवश्य दिया जाएगा। जानकी संस्कृत महाविद्यालय के विकास के लिए सतत् प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाबा जानकी शरण दास ने 22 जून 1917 ई. में नरकटियागंज मंे देवभाषा संस्कृत और क्षेत्र मंेे शिक्षा के विकास के लिए महाविद्यालय की स्थापना की। उस कालखण्ड से आजतक महाविद्यालय अवनति की ओर अग्रसर रहा है। पहले इस महाविद्यालय में आचार्य (एम ए) तक की पढाई हुआ करती थी। इन दिनों यह सिमटकर इण्टर स्तर तक रह गया है। जानकी संस्कृत महाविद्यालय के शासकीय समिति के सचिव भोंट चतुर्वेदी ने कहा कि कहने को इस महाविद्यालय में सबकुछ है किन्तु यहाँ स्थायी तौर पर आदेशपाल से प्राचार्य तक विश्वविद्यालय के नहीं होकर नाम के है। महाविद्यालय शासकीय सचिव भोंट चतुर्वेदी ने संस्कृत महाविद्यालय के विकास की सरूपरेखा तैयार किया है। जिसके अनुसार महाविद्यालय परिसर में औषधीय, फलदार, छायादार, धूप व चन्दन जैसे वृक्ष लगाए जाएँगे। स्फुर्ति योजना यथा कार्य शेड औरप्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये जाने, छात्रावास का निर्माण, पूर्ण रूप से कम्पयुटराइज्ड पुस्तकालय, धार्मिक वाचनालय और ग्रंथागार का निर्माण करना, पंच गव्य से दवा का निर्माण व चिकित्सा, प्रकाशन व अनुवाद केन्द्र की स्थापना, आम लोगो तक संस्कृत पहुँचाने का कार्य, माह के तीन दिन एक-एक सेमिनार का आयोंजन, प्रत्येक सप्ताह के अन्त में पोखरा चैक स्थित मंदिर में महा आरती और प्रतिदिन किसी मंदिर में आरती का कार्यक्रम करने की योजना है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह के उद्घटन के उपरान्त महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों को कुलपति डाॅ झा ने सम्मानित किया। समारोह को संबोघित करने वालों में डाॅ विनोद वर्मा, डाॅ सफल कुमार मिश्र, डाॅ. सीता शरण मिश्र, अपर्णा सिंह व अन्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हंकार मणि तिवारी ने की जबकि संचालन मुकुन्द मुरारी राम और वशिष्ठ उपाध्याय ने किया। मीनू और कोमल ने कुलपति डाॅ डीएन झा के स्वागत गान प्रस्तुत किया।

भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में बैठक का आयोजन

narkatiaganj news
नरकटियागंज (पश्चिम चम्पारण) स्थानीय हिमालय सिनेमा कैपस स्थित आलोक विहार में निकाय स्तरीय विधान परिषद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पाटीं के घोषित प्रत्याशी संदीप राव उर्फ बबलू राव के समर्थन में जनप्रतिनिधियों ने एक बैठक किया। जिसमें नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा शामिल हुई। उपर्युक्त बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बबलू राव की जीत सुनिश्चित करने पर अपने विचार विमर्श किया। जिसमें नरकटियागंज व आस-पास के वार्ड सदस्य से लेकर निर्वाचित मुखिया, बीडीसी, सरपंच, पंच व अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय विधान परिषद् के चुनाव में एकीकृत दल के प्रत्याशी राजेश राम को पराजित करने की रणनीति पर विचार करते हुए, जन प्रतिनिधियों ने कहा कि नये चेहरे लाने से विकास कार्य में गति मिलती है और पुराने चेहरे को बार-बार चुनने से तानाशाही की प्रवृति का विकास होता है। इस लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद्वार बबलू राव को जीताने का काम सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि करें। इसी उम्मीद के साथ विधायक नरकटियागंज ने अपने अहाते में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अनुमति प्रशासन द्वारा प्राप्त कर लिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: