विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जून)

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष द्वारा समीक्षा बैठक 24 को आहूत

मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह कोठारी के द्वारा 24 जून को समीक्षा बैठक आहूत की गई है। यह बैठक विदिशा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में मुख्य सचिव स्तर के सेवानिवृत्त आईएएस एवं आयोग के सदस्य श्री डीआरएस चैधरी और श्री मलय कुमार राय भी मौजूद रहेेेेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वित्त विभाग द्वारा पंचायतों एवं नगरपालिकाओं की वित्तीय स्थिति के पुनर्विलोकन के उद्वेश्य से आयोजित उक्त बैठक में जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, नगरपालिका एवं नगर परिषद की कार्यप्रणाली एवं उन्हेें सौंपे गए कार्र्याे की वर्तमान स्थिति का परीक्षण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया जाएगा। बैठक में स्थानीय सांसद, समस्त विधायक, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के समस्त और नगरपालिकाओं के अध्यक्षो एवं उपाध्यक्षो को आमंत्रित किया गया है ततसंबंध में संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे समुचित जानकारियों सहित नियत समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के एक लाख 70 हजार  से अधिक ने सहभागिता निभाई

vidisha news
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विदिशा जिले की शैक्षणिक, स्वंयसेवी संस्थाओं में योग किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री उमाशंकर गुप्ता ने दीप प्रज्जलित किया। इसके बाद मध्यप्रदेश गान हुआ तदोपरांत श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उद्बोधन का भी प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित प्रतिभागियों एवं स्कूली बच्चो ने एक साथ एक लय में योगा के विभिन्न आसनों को किया। जिसमें मुख्यतः ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अद्र्वचक्रासन, त्रिकोणासन और बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, अर्धउस्ट्रासन, शशांकासन, वक्रासन के अलावा भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन तथा श्वासन के बाद कपालभाति, अनुलोम विलाम, भ्रामरी प्राणायाम कर शाम्भवी मुद्रा में ध्यान किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में योगा के उक्त आसनो में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और शैक्षणिक संस्था के गुरूजन एवं बच्चो के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस ने सहभागिता निभाई। आगंतुको के प्रति आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा व्यक्त किया। श्री नेमा ने बताया कि जिले की 1361 संस्थाओं में रविवार को योग किया गया है जिसमें कुल जिले के एक लाख 70 हजार 453 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के एक लाख 71 हजार 794 विद्यार्थी भी शामिल हुए जिसमें छात्र 86 हजार 517 और छात्राएं 85 हजार 277 शामिल है। इसके अलावा दो हजार 914 अधिकारियों ने और दो हजार 745 जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: