पत्रकार को रिहा करने का अल जजीरा का जर्मनी से आग्रह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

पत्रकार को रिहा करने का अल जजीरा का जर्मनी से आग्रह


al-jazeera-request-germany-to-release-journalist
अल जजीरा ने जर्मनी से आग्रह किया है कि वह उसके पत्रकार अहमद मंसूर को तुरंत रिहा कर दे। अहमद मंसूर को मिस्र के अधिकारियों की मांग पर बर्लिन हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है। मंसूर, अल जजीरा की अरबी सेवा के लिए काम करते हैं। उन्हें बर्लिन के टीगल हवाईअड्डे पर शनिवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया था, जब वह बर्लिन से दोहा जाने के लिए कतर एयरवेज के विमान में सवार हो रहे थे। 

फोन पर हुई बातचीत में मंसूर ने अल जजीरा से कहा कि वह सोमवार तक हिरासत में रहेंगे। सोमवार को उन्हें जर्मनी में एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पर उनके मामले पर फैसला होगा। काहिरा की एक अदालत ने 2014 में मंसूर को उनकी अनुपस्थिति में 15 साल जेल की सजा सुनाई थी। उन पर 2011 में तहरीर चौक पर एक वकील को यातना देने का आरोप था। मंसूर ने हालांकि अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था। 

अक्टूबर 2014 में इंटरपोल ने उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने के मिस्र के आग्रह को खारिज कर दिया था। अल जजीरा नेटवर्क के कार्यवाहक निदेशक मुस्तफा सौग ने कहा, "मिस्र के अधिकारियों द्वारा पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में हर कोई जानता है। हमारा नेटवर्क अरब का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नेटवर्क है और इसी का खामियाजा उठा रहा है।" मुस्तफा ने कहा, "अहमद मंसूर अरब के सर्वाधिक सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं और उन्हें जल्द से जल्द रिहा कर देना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: