विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (27 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (27 जून)

तैयारियों के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश, मानोरा मेला का आयोजन 18 से 20 तक

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने मानोरा मेला के आयोजन पूर्व की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा मानोरा के सामुदायिक भवन मंें की। इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, बासौदा विधायक श्री निशंक जैन भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिन विभागों के द्वारा गत वर्ष व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन किया गया था उन्हें पुनः इस वर्ष जबावदेंही सौंपी जा रही है। उन्होंने पूर्व अनुभव को ध्यानगत रखते हुए और बेहतर व्यवस्थाएं समयावधि के पूर्व क्रियान्वित करने की अपेक्षा व्यक्त की। 

सीसी कैमरे
मानोरा मेला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चहुंओर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनका नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम से होगा। 

साफ-सफाई
मेला आयोजन के पूर्व और पश्चात् क्षेत्र में साफ-सफाई का दायित्व निभाने के लिए दस दल गठित किए गए है जो 17 जुलाई से 21 जुलाई तक सफाई अभियान का क्रियान्वयन करेंगे। उक्त दलों में विदिशा एवं बासौदा नगरपालिका के अमले को भी शामिल किया गया है। 

पेयजल आपूर्ति
मानोरा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए विभिन्न स्थलों पर पानी के बीस टेंकर रखे जाएंगे। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा मानोरा ग्राम के सभी 28 हेण्ड पंपो, नलजल योजनाओं को दुरूस्त किया जा चुका है इसके अलावा पेयजल के अन्य स्त्रोतांें में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन डालने की कार्यवाही की जा रही है। सदस्यों के आग्रह पर एक नवीन हेण्ड पंप खनन कराने की सहमति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा दी गई। 

जल निकासी
मेला परिसर से दूषित जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है वही मुख्य सड़कों पर वर्षारूपी जल संग्रहित ना हो इसके लिए उनके किनारे भी नालियांे की संरचनाआंे का निर्माण किया जा रहा है। 

हाॅकर जोन
मानोरा मेला में पहली बार हाॅकर जोन बनाया जा रहा है जिसके अनुसार व्यवसाईयों के सर्किल बनाएं जाएंगे। संबंधित व्यवसाय नियत सर्किल में ही व्यवसायी गतिविधियों का संचालन करंेगे। प्रमुख सर्किल मनहारी, फूल-माला, मिठाईयां एवं अन्य विक्रय सामग्री के सर्किल बनाए जाएंगे। 

सड़कों पर प्रतिबंध
मानोरा मेला परिसर की सड़कों पर विभिन्न प्रकार की सामग्री के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति सड़कों पर लेकर सामानो की विक्रय नही करेगा। उक्त कार्यवाही पर नजर रखने के लिए भी दस दल गठित किए गए है जो प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करते रहेंगे और यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर सामान बेचते हुए पाया गया तो उस पर कार्यवाही करेंगे। मेला परिसर की प्रमुख सड़कों से पांच फिट दूर हाॅकर जोन बनाए जाएंगे। 
कंट्रोल रूम
मानोरा के स्कूल प्रागंण में पुलिस कंट्रोल बनाया जाएगा ताकि कानून व्यवस्था पर सतत नजर रखी जाए। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। 

यातायात
मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोई भी वाहन मुख्य सड़क से मेला परिसर की सड़कों पर प्रवेश नही कर सकेगा जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैै। 

पार्किंग
मानोरा मेला में आने वाले वाहनो के लिए पृथक-पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ग्यारसपुर की ओर से आने वाले वाहन और विदिशा की ओर से आने वाले वाहनो के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए है इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर मुख्य सड़क के एक तरफ फोर व्हीकल एवं टेªक्टर ट्रालियां खड़ी की जाएगी और दूसरी और दो पहिया वाहनों को खड़ा किया जाएगा। 

सड़कों की मरम्मत
मानोरा ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य एवं सहायक सड़कों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। तदोपरांत चक्कमानोरा, धौखेड़ा रोड़, हैदरगढ़ मानोरा और बजरिया मानोरा सड़क की मरम्मत कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। 

बिजली की आपूर्ति
मानोरा मेला की अवधि 18 से 20 जुलाई तक बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहें इसके लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि नियत अवधि तक कटौत्री से मुक्त रखी जाए। वही आवश्यक जनरेटरों की आपूर्ति निकायों एवं जनपद के माध्यम से कराए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। 

चिकित्सा व्यवस्था
मेला अवधि में चिकित्सा व्यवस्था का भी क्रियान्वयन किया जाएगा इसके लिए बकायदा चिकित्सक दल एवं एम्बुलेंस मौजूद रहेंगे ताकि यदि किसी श्रद्धालुगण को स्वास्थ्य संबंध में कोई परेशानी होती है तो अविलम्ब चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकें और उसें निःशुल्क दवाई दी जाएगी।

फायर बिग्रेड
मेला परिसर में विभिन्न स्थलों पर फायर बिग्रेड भी तैनात किए जाएंगे उक्त कार्य के लिए विदिशा एवं बासौदा नगरपालिका के अधिकारियांे को आवश्यक जबावदेंही सौंपी गई है। 

अतिरिक्त आवंटन
मानोरा मेला को ध्यानगत रखते हुए केरोसिन एवं खाद्यान्न का अतिरिक्त आवंटन क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानो को जारी किया जाएगा। 

अतिक्रमण हटाने
बैठक आम सहमति से निर्णय लिया गया कि मानोरा मेला में भगवान जगदीश स्वामी के रथ मार्ग में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए चिन्हिंत मार्गो से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाएगी ततसंबंध में अतिक्रमणकर्ताओं से कहा गया कि वे स्वंय अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जाएगी। 

मवेशियों को बांध कर रखें
मेला अवधि के दौरान प्रायः देखने में आया है कि मवेशियों के कारण श्रद्धालुगणों को कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है ततसंबंध में क्षेत्र के पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने पशुओं को नियत स्थलो पर ही बांध कर रखें। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कटारे और पूर्व अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

प्रशासकीय स्वीकृति जारी

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत स्वीकृत किए गए पांच निर्माण कार्यो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा जारी कर दी गई है। शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा की अनुशंसा पर जिन पांच निर्माण कार्यो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है उनमें विदिशा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पीपलखेडाकलां में हीरा मंच चैक से सलैया रोड़ की और ग्रेवल सडक निर्माण के लिए दो लाख 35 हजार रूप, ग्राम पंचायत परासीगुर्जर में पुलिया, रिपटा निर्माण कार्य के लिए दो लाख 32 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बोरिया में अधूरे सामुदायिक भवन निर्माण हेतु डेढ़ लाख रूपए एवं नाली निर्माण के लिए पांच लाख रूपए और ग्राम भटखेड़ी में प्रधानमंत्री सड़क सलैया-सनोटी तक ग्रेवल सड़क निर्माण के लिए चार लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। निर्माण कार्यो के लिए संबंधित ग्राम पंचायत क्रियान्वयन ऐजेन्सी नियुक्त किया गया है।

सफलता की कहानी :  आटो ने जीवन सुधारा

vidisha news
निःशक्त श्री जीवन लाल अहिरवार अपनी निःशक्तता को चुनौती देते हुए अपने जीवन में सुधारा लाया है। आटो चलाने में माहिर जीवन लाल पहले किराये का आटो चलाकर जीविका उपार्जन कर रहा था। जीवन लाल ने जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रकाशित ‘‘आगे आएं लाभ उठाएं’’ का अध्ययन किया और विदिशा शहर में बंधन गार्डन के पीछे निवासरत श्री जीवन लाल अहिरवार ने अपने आप को रानी दुर्गावती योजना के लिए सुपात्र मानते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से सम्पर्क किया। उसकी लगन और मेहनत रंग लाई योजनांतर्गत आटो के लिए विभाग के द्वारा प्रकरण तैयार किया गया और अरिहन्त विहार में स्थित एसबीआई शेरपुर शाखा ने आटो के लिए श्री जीवन को दो लाख दस हजार रूपए का लोन वित्तीय वर्ष 2013-14 में स्वीकृत किया। स्वंय का आटो पाकर जीवन के चेहरे की आभा में चमक आ गई। निःशक्त जीवन लाल अहिरवार अब स्वंय के आटो का मालिक बन गया और हर रोज आटो के माध्यम से चार सौ से पांच सौ रूपए कमा रहा है। जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि हितग्राही जीवन लाल के द्वारा हर माह बैंक में चार हजार दो सौ रूपए की किश्त नियमित भरी जा रही है। योजनांतर्गत हितग्राही को 53 हजार रूपए का अनुदान भी मुहैया कराया गया है। हितग्राही जीवन लाल ने बताया कि पहले किराये का आटो चलाता था जिसके लिए एक टाईम का किराया साठ रूपए देना पड़ता था। स्वंय का आटो हो जाने से किराए के आटो के झंझट से मुक्ति मिली है। शासन की योजना ने मेरे नाम के अनुरूप मेरे परिवार को आर्थिक सबल बनाने में आटो का सहारा मिला है। जिसका सदैव मैं ऋणी रहूंगा। 

कार्य विभाजन के आदेश जारी

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले में पदस्थ सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियांें के मध्य पूर्व प्रसारित कार्य विभाजन आदेश को संशोधित करते हुए नवीन कार्य विभाजन के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती तरन्नुम अहमद को सिरोंज अनुविभाग क्षेत्र का, श्री राजेश वर्मा को गंजबासौदा अनुविभाग का और श्री राजीव शर्मा को लटेरी अनुविभाग का तथा श्री विजय सालोड़े को अनुविभाग विदिशा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए नवीन पदस्थापना की गई है। इसी प्रकार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के मध्य किए गए कार्य विभाजन अनुसार श्री विजय कुमार द्विवेदी को ग्यारसपुर अनुविभाग क्षेत्र में, श्रीमती पिंकी शाक्य को शमशाबाद एवं नटेरन अनुविभाग का, सुश्री पूर्णिमा श्रीवास्तव को कुरवाई अनुविभाग का और श्री शिवकुमार पांडे को विदिशा शहरी एवं ग्रामीण अनुविभाग क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

ध्यान योग से नषामुक्ति संभव-ब्रह्माकुमारी सपना

vidisha news
विदिषा-27 जून 2015/ सामाजिक संस्था अजन्ता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति द्वारा आदर्ष गांव अहमदपुर कस्बा में नषा मुक्ति षिविर एवं प्रदर्षनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वर विष्वविद्यालय की बहिन बी.के. सपना, पूर्व प्रचार्य चमनलाल माहेष्वरी एवं लक्ष्मण सिंह सम्बरवाल थे। सभी अतिथियों ने ध्यान योग कराकर नषामुक्ति की इच्छा जागृत होने का प्रयोग सिखाया और कहा कि हम सभी में ईष्वरीय अंष है, जो बुराइयों को अपने ईष्वर को समर्पित कर उनसे जीवन की अच्छाइयां ग्रहण करते हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने कहा कि समाज के हर पीडि़त की मदद करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति, हर सामाजिक संगठन को एक जुट होकर नषे की सामाजिक बुराई को समाप्त करने आगे आना होगा। इस अवसर पर नषा करने वालों का सर्वेक्षण कर उन्हें परामर्ष भी दिया गया। कार्यक्रम में नषामुक्ति के प्रेरक चित्रों की प्रदर्षनी भी लगाई गई। षिविर में अहमदपुर के श्री राम युवा सेवा मण्डल के अध्यक्ष रितिक कुषवाह, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय सेवाकर्मी मनीष विष्वकर्मा, अग्रवाल स्कूल के प्रबंध सहायक जितेन्द्र सिंह पवार सहित ग्राम पंचायत अहमदपुर का विषेष सहयोग रहा। सभी प्रतिनिधियों ने अपने विचारों से नषामुक्त समाज बनाने के लिए व्यापक प्रयासों की निरंतरता की आवष्यकता जताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, वृद्ध, महिलाएं, बच्चे सभी ने शामिल होकर अपने क्षेत्र में नषा की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने हेतु सामाजिक संस्थाओं के साथ चलने का संकल्प लिया और आसपास के गांवों में छोटे-छोटे षिविर को लगाकर सहभागी बनने का विष्वास दिलाया। 

कोई टिप्पणी नहीं: