योग में मानवता की भलाई की शक्ति : राष्ट्रपति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

योग में मानवता की भलाई की शक्ति : राष्ट्रपति


yoga-for-humanity-said-pranab-mukherjee
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि योग कला के साथ विज्ञान भी है और यह मानवता की भलाई की उपचारात्मक और निवारक शक्तियां रखता है। मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक विशाल योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग आधुनिक जीवनशैली से संबंधित तनावों एवं परेशानियों की रोकथाम और उनसे बचाने में मदद कर सकता है। राष्ट्रपति ने कहा, "योग कला के साथ ही एक विज्ञान भी है। इसमें मानवता की भलाई से संबंधित और आधुनिक जीवनशैली से संबंधित तनावों एवं अवसादों के प्रबंधन की उपचारात्मक शक्तियों के साथ ही निवारक शक्तियां भी हैं।"

मुखर्जी ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत योग का घर है। यहां सदियों से अधिक समय से योग किया जाता आ रहा है। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि राष्ट्रपति भवन के कई बाशिंदे अर्से से योगाभ्यास कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव में जोशोखरोश के साथ शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन के करीब 1,000 निवासियों और स्टाफ ने विशाल योग सत्र में भाग लिया। योग सत्र कार्यक्रम मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग के सहयोग से आयोजित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन के बाशिंदों के लिए एक से 20 जून, 2015 तक योग कक्षाएं चलाई गई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: