राजपथ पर योग कार्यक्रम ने तोड़ा रिकॉर्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

राजपथ पर योग कार्यक्रम ने तोड़ा रिकॉर्ड


yoga-on-rajpath-made-world-record
 दिल्ली के राजपथ पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक योग सत्र में करीब 37 हजार लोगों ने भाग लेकर एक कीर्तिमान रच दिया। आयुष मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मध्य दिल्ली स्थित राजपथ और इसके आसपार के इलाकों में योग कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों के साथ योग किया।

योग सत्र के आयोजकों ने सबसे बड़ी योग सभा आयोजित करने के गिनीज रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया है। फिलहाल सबसे बड़ा योग कार्यक्रम आयोजित करने का गिनीज रिकॉर्ड विवेकानंद केंद्र के नाम है। इस केंद्र ने 19 नवंबर, 2005 को ग्वालियर में एक योग कार्यक्रम रखा था, जिसमें 29,973 लोगों ने प्रतिभाग किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: