इंफोसिस का पहली तिमाही में मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 3,030 करोड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

इंफोसिस का पहली तिमाही में मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 3,030 करोड़

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस का मुनाफा 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले पांच प्रतिशत बढ़कर 3,030 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी को जून 2014 में समाप्त तिमाही के दौरान 2,886 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में इंफोसिस की एकीकृत आय 12.4 प्रतिशत बढ़कर 14,354 करोड़ रुपये हो गई, जो अप्रैल से जून 2014 की अवधि में 12,770 करोड़ रुपये थी। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी को उम्मीद है कि 2014-16 के दौरान कंपनी की आय डॉलर के लिहाज से 7.2-9.2 प्रतिशत और रुपये के लिहाज से 11.5-13.5 प्रतिशत बढ़ेगी। उद्योग मंडल नैस्कॉम को उम्मीद है कि भारतीय आईटी-बीपीएम क्षेत्र चालू वित्त वर्ष में डॉलर के लिहाज से 14-16 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: