परिणीता चोपड़ा बन सकती है,धोनी की पत्नी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

परिणीता चोपड़ा बन सकती है,धोनी की पत्नी

parinita-can-be-dhoni-wife
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार नीरज पांडे इन दिनों महेन्द्र सिंह धौनी पर ‘एमएस धौनी’ द अनटोल्ड स्टोरीश् नामक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में धौनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। नीरज पांडे काफी समय से धौनी की पत्नी के किरदार के लिए अभिनेत्री का चयन करना चाहते हैं।
        
पहले साक्षी के किरदार के लिए आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और कृति सनन के नाम सामने आ रहे थेए लेकिन अब चर्चा है कि यह किरदार परिणीति चोपड़ा निभा सकती है। फिल्म के निर्माता परिणीति को लेना चाहते हैंए क्योंकि वे भी साक्षी की तरह बबली नेचर की हैं।इसके अलावा परिणीति पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांश’् में काम कर चुकी है और दोनों की कैमिस्ट्री जबरदस्त है। इसके चलते भी निर्माता परिणीति को कास्ट करना चाहते हैं।
        
बताया जाता है कि यह फिल्म धौनी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर बेस्ड है। इसमें साक्षी के साथ उनके रिश्ते को भी पर्दे पर उतारा जाएगा। इस फिल्म को इसी साल अक्टूबर के महीने में हिंदी समेत सात भाषाओं में रिलीज किए जाने की योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं: