ड्रग्स, प्रेम संबंध और नामर्दी की वजह से किसानों आत्महत्या की वजह:कृषि मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

ड्रग्स, प्रेम संबंध और नामर्दी की वजह से किसानों आत्महत्या की वजह:कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों की आत्महत्या को लेकर राज्य सभा में शुक्रवार को एक विवादित बयान दे डाला. राधा मोहन सिंह ने इस साल हुई 1400 से ज्यादा किसानों की आत्महत्या की वजह दहेज, प्रेम संबंधों और नामर्दी बताई. बहुत सारे किसानों की आत्महत्या को लेकर पूछे गए सवाल के लिख‍ित जवाब में उन्होंने कहा, 'नेश्नल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के मुताबिक, किसानों की आत्महत्या की वजह उनकी पारिवारिक समस्याएं, बीमारी, ड्रग्स, दहेज, प्रेम संबंध और नामर्दी है.'

हालांकि कृषि मंत्री ने किसानों की आत्महत्या के पीछे कर्ज को भी एक वजह मानने से इनकार नहीं किया. इससे पहले अप्रैल में जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली में गजेंद्र नाम के एक किसान ने जब पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी तो बीजेपी शासित हरियाणा के कृष‍ि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा था कि ऐसे लोग कायर होते हैं. 2014 में 5650 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र , तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से सामने आए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: