13 साल से झाबुआ में फरारी काट रहा था गोधरा कांड के आरोपी
झाबुआ... गोधरा पुलिस ने 22 जुलाई की रात को गोधरा कांड ; साबरमती एक्सप्रेस द्ध के आरोपियो मे से एक श् हुसैन सुलेमान मोहम्मदश् को झाबुआ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर आईबी ओर पुलिस के खुफिया तंत्र की पोल दी है साथ ही साथ प्रशासन तंत्र पर भी कई सवाल खड़े कर दिए है । इसी बीच गोधरा पुलिस ने जीआरपी को हुसैन को कोट॔ ने 12 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ।
झाबुआ मे बदले तीन मकान
गोधरा कांड का आरोपी हुसैन सुलेमान झाबुआ मे गोधरा कांड का आरोपी बनाए जाने के बाद से झाबुआ मे आ गया था सबसे पहले उसने झाबुआ के वाड॔ नंबर 3 मारुतीनगर मे मकान किराए पर लेकर रहा था उसके बाद इसी वाड॔ में मौलाना आजाद मार्ग मे किराए पर रहा ओर हाल फिलहाल वाड॔ नंबर 17 विवेकानंद कॉलोनी मे रह रहा था ।
यह था उसका निजी जीवन
हुसैन सलमान मोहम्मद का निजी जीवन जवानी शुरु होते ही रेल्वे स्टेशन ओर ट्रेन मे चाय बेचने से शुरु हुआ था तभी 2001 का साबरमति एक्सप्रेस का गोधरा कांड हो गया जिसमे जांच एजेंसियो ने हुसैन को भी आरोपी बनाया था हुसैन तभी से फरार था इसी बीच उसके रिश्तेदारो की मदद से वह झाबुआ आ गया ओर धीरे धीरे स्थानीय मदद से वह झाबुआ का मूल निवासी बन गया । उसने चालक का लाइसेंस ए राशन कार्डए आधार काड॔ भी बनवा लिया ओर दो आटो काड मालिक भी बन गया था वह कभी आटो खुद चलाता था तो कभी चालक किराये से रखता था । इसी बीच उसने शादी भी की ओर अभी उसके दो बच्चे भी है एक बच्चा डेढ साल का तो दूसरा 3 साल का है पत्नी ओय बच्चो को वह 5 महीने पहले ही गोधरा छोड आया था ।
रमजान के चलते पकडा गया
सूत्र बताते है कि अगर हुसैन पिता सुलेमान रमज़ान मनाने पूरे माह गोधरा ना जाता तो शायद पूरी जिंदगी झाबुआ रह सकता था लेकिन परिवार ओय बच्चो के बीच रहकर उसने गोधरा मे ही रमजान महीना निकाला ।इस दौरान पुलिस के मुखबिरो की नजर पड गई ओर गोधरा क्राइम ब्रांच ने उसकी रैकी करना शुरु कर दी ओर परिणाम वह पुलिस की गिरफ्त मे है । गोधरा पुलिस ने हमे इस बारे मे कोई सुचना नही दी है इसलिए ज्यादा कुछ कहने की स्थति मे हम नही है - आबिद खानद एसपी झाबुआ ।
रामा एवं सारंगी को तहसील का दर्जा यथाषीघ्र, पारा एवं झकनावदा बनेगें टप्पा तहसील
- विधायक के प्रयासों से जिले में विकास कार्यो की मिल रही सौगाते
झाबुआ---विधायक सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से अतिषीघ्र ही रामा एवं सारंगी को तहसील का दर्जा तथा पारा एवं झकनावदा को टप्पा तहसील के रूप में सौगात प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान द्वारा दी जारही है । विधायक सुश्री निर्मला भूरियाने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पहल पर प्रदेष की षिवराजसिंह सरकार ने जन सुविधा को देखते हुए उक्त प्रस्ताव पर तत्परता से कार्यवाही प्रारंभ कर दी हे । मध्यप्रदेष शासन राजस्व विभाग भोपाल ने अपने पत्र क्रमांक 318/792/रु2013/सात/षा-6 भोपाल दिनांक 14 जुलाई 15 के द्वारा कलेक्टर से 17 बिन्दुओं पर तत्काल जानकारी चाही है तथा तहसीलदार झाबुआ एवं पेटलावद से जानकारी मिलते ही शासन स्तर से रामा एवं सारंगी को तहसील तथा पारा एवं झकनावदा को टप्पा तहसील प्रदेष सरकार द्वारा घोषित करके एक बडी सौगात इस जिले एवं अंचल को दी जारही है । विधायक निर्मला भूरिया ने बताया कि प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान को पिछली 12 जुलाई को 14 बिन्दुओं के प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी तत्परता से स्वीकृति की कार्यवाही शुरू हो चुकी है । जिसमें पेटलावद में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कार्यालय की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी तथा इस एसडीओपी पेटलावद के पद पर ए.आर.खान की पदस्थी भी हो चुकी है तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस का कार्यालय भी पेटलावद में शुरू हो चुका है । विधायक सुश्री भूरिया के अनुसार उनके प्रस्तावानुसार सुनार नदी पर तालाब निर्माण कार्य के लिये सर्वे की कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है । माही परियोजना नहरों के विस्तार एवं नहरों से वंचित क्षेत्र में उदवहन सिंचाई योजना के लिये प्रोजेक्ट तेयार करके प्रेषित किया जाचुका हे । कलमोडा तालाब के अपूर्ण कार्य के लिये भी शासन स्तर से स्वीकृति की कार्यवाही प्रारंभ हो गई हे । पेटलावद में सर्व सुविधायुक्त बस स्टेंड की स्वीकृति , आम्बा पाडा सिंचाई तालाब निर्माण की स्वीकृति, महाविद्यालय पेटलावद की बाउंडरी वाल निर्माण की स्वीकृति, खरडू बडी से रोटला रोड की स्वीकृति की कार्यवाही भी तेजी से हो रही है तथा जन भावनानुसार इन कार्यो के लिये स्वीकृति एवं आबंटन भी निकटभविष्य में प्राप्त हो जावेगा। सुश्री भूरिया ने बताया कि गा्रम मेाहनकोट से सेमलिया व्हाया मोरझरिया रोड निर्माण की मंजुरी प्राप्त हो चुकी हैे तथा कार्य का शीघ्र शुभारंभ किया जारहा है ।उन्होने बताया कि प्रदेष की षिवराजसिंह सरकार ने इस जिले को सतत सौगाते दी है तथा सतत रूप से जिले के विकास के लिये जनहितैषी विकास कार्यो को पूरा करने में अपनी सदाषयता प्रदर्षित की जारही है । उन्होने प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान का धन्यवाद ज्ञापित किया है
चुन्नु शर्मा के जन्म दिन को सेवा कार्य के साथ मनाया
झाबुआ----जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में सतत अग्रणी रहने वाले, उद्योगपति उपं राजवाडा मित्र मंडल के संरक्षक बृजेन्द्रषर्मा उर्फ चुन्नु भैया का शुक्रवार को 43 वां जन्म दिवस सकारात्मक सोच के साथ सेवा भावना के साथ राजवाडा मित्र मंडल द्वारा मनाया गया जिसके तहत मित्र मंडल के सदस्यों ने चुन्नुभैया का जन्म दिन की बधाईया देने के साथ ही स्थानीय रंगपुरा स्थित विकलांग पुनर्वास केन्द्र पर पहूंच कर श्रवण बाधित बच्चों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया और बिस्कीट के पैकेट्स वितरित किये साथ ही मदर टेरेसा केन्द्र में वहां निवासरत वृद्धजनों एवं निराश्रित जनों को समोसे और केले वितरित किये गये । नगर की स्कूलों में भी मित्र मंडल द्वारा बच्चों को चाकलेट और बिस्कीट का वितरण किया गया । बृजेन्द्र शर्मा के 43 वें जन्म दिवस पर राजवाडा मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा भी उन्हे शुभकामनायें दी गई ।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जामसिंह अमलियार का निधन
झाबुआ---जिला पंचायत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जामसिंह अमलियार का बीमारी के दौरान इन्दौर में निधन हो गया। जैसे आज उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन का समाचार ज्ञात होने पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया इन्दौर पहुंचे। श्री अमलियार का अतिंम संस्कार उनके गृह ग्राम खेडा में किया गया।मुखाग्नि उनके एक मात्र पुत्र दिव्येश अमलियार ने दी । जामसिंह अमलियार अविभाजीत झाबुआ-अलीराजपुर जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष थे । उनका कार्यकाल वर्ष 1994 से 2000 तक का रहा है। श्री अमलियार एक दंबग कांग्रेसी नेता थे, वे जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी लम्बे समय रहे है तथा जिले के अन्य कई पदों पर भी रहे है। वे अपने पिछे पत्नी सहित एक बेटा एवं एक बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड गये है। जामसिंह अमलियार पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया के निकट रिश्तेदार थे। श्री अमलियार सहकारी केन्द्रीय बैक के संचालक के पद पर भी रहे है। उन्होने पंचायत राज के प्रारंभ में गांव गांव तक अपनी पैठ जमाई थी तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से भी उनके गहरे एवं मृदृ संबंध थे, उनके कार्यकाल में जिले में अनेक बडे बडे तालाबों एवं सडकों का निर्माण हुआ था। श्री अमलियार पर निधन पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि श्री अमलियार के निधन से मुझे एवं कांग्रेस को गहरा आधात लगा है। कांग्रेस पार्टी को काफी क्षति हुई है उन्होने अपने पूरे जीवन में कांग्रेस की मजबुती के लिए एवं समाज की उन्नति के लिए काफी कार्य किये है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि उनके निधन से निजी क्षति के अलावा कांग्रेस ने एक होनहार एवं दंबग काग्रेसी नेता खो दिया है। क्षेत्र में उनकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांन्तिलाल पडियार, सुरेशचन्द्र जैन, युवा नेता विक्रातं भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह,वालसिंह,रतनसिंह भाभर,गंगाबाई बारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर, कांग्रेस नेता रमेश डोशी,ठाकुर जोरावरसिंह,अलीमउद्वीन शेख, प्रकाश रांका,जामसिंह डामोर हनुमंतसिंह डाबडी, नारायण भटट, नगीन शाह, विजय पाण्डे,राजेन्द्र अग्निहोत्री, प्रवक्ता हर्ष भटट, आचार्य नामदेव, बन्टू अग्निहोत्री, जितेन्द्र अग्निहोत्री ,रूपसिंह डामोर, धनश्यामसिंह सेमलिया,वीरेन्द्रमोदी,राजेश भटट,आशीष भूरिया,विनय भाभोर,सुरेश मुथा, चन्दु पडियार,कैलाश डामोर, गेन्दाल डामोर, पारसिंह डिण्डोर, यामिन शेख,प्रदीपसिंह तारखेडी बलवीरसिंह सोहेल, गोपाल शर्मा,मनीष व्यास,डंुगरसिंहजी रायपुरिया,कालूसिंह नलवाया,अग्निनारायणसिंह, कलावती गेहलोद, अकमालसिंह, नन्दलाल मैण,शंकरसिंह भूरिया,हेमचन्द्र डामोर,मानसिंह मेडा,गौरव सक्सेना, सहित अनेक कांग्रेसियों ने श्रृद्वाजंली अर्पित की है।
लूट का पर्दाफाष आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल व नगदी जप्त
झाबुआ---पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि दिनांक 17.06.2015 को फरियादी हंसमुखभाई उर्फ भल्लाभाई पिता साफेड बारिया, उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रेना, थाना सहेरा जिला गोधरा (गुजरात) का थाना कल्याणपुरा आकर रिपोर्ट किया था कि रात्रि 04ः00 बजे लगभग वह अमूल दूध की गाडी आयसर क्र0 एम0पी0-09-जीजी0-1349 को लेकर अंतरवेलिया से कल्याणपुरा तरफ आ रहा था कि भगोर गांव के पास पुुलिया पर अज्ञात बदमाषों ने उसकी आयसर वाहन को रोड में पत्थर लगाकर रोक लिया था एवं ड्रायवर को डरा-धमका कर 4,500/-रूपये नगदी एवं 05 दूध से भरी थैलियो के कैरेट एवं 01 मोबाईल लूट कर भाग गये थे। घटना की रिपोर्ट पर थाना कल्याणपुरा पर अपराध क्रमांक 112/2015, धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी0 लोकेेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा की गई। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाष की गई। प्रकरण की बारीकी से विवेचना की गई। प्रकरण को ट्रेस किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा द्वारा थाना प्रभारी कल्याणपुरा एवं पुलिस टीम को मार्गदर्षन प्रदान किया गया। प्रकरण की सूक्ष्म विवेचना में यह पाया गया कि कैलाष पिता मचार निवासी नवापाडा भण्डारिया इस घटना में संलग्न है। ग्राम नवापाडा भण्डारिया में आरोपी कैलाष पिता नागू मचार, उम्र 28 वर्ष निवासी नवापाडा भण्डारिया को दिनांक 23.07.2015 को दबिष दी जाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी कैलाष से पूछताछ किये जाने पर उसके द्वारा उक्त घटना अपने साथियों के साथ घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी ने यह बताया कि दिनांक 17.06.2015 को रात्रि में उसने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। एक साथी को आने जाने वाले वाहनों की निगरानी हेतु घटना स्थल से 4 किमी दूर से वाहनों की लोकेषन लेकर अपने साथियों को बताने हेतु लगाया था। ग्राम भगोर के पास पुलिया पर अमूल दूध वाहन को रोड पर पत्थर लगाकर रोककर उक्त लूट की घटना को अपने साथियों के साथ अंजाम देना बताया था। आरोपी कैलाष के कब्जे से 01 मोबाईल, 3,200/-रूपये नगदी एवं 01 दूध का कैरेट बरामद किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम के द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाष की जा रही है। शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जावेगा। लूट के अज्ञात प्रकरण को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करने एवं सपत्ति बरामदगी में थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि(अ) राजेन्द्र डाबर, उनि षिवराम निर्वेल, सउनि व्ही0एस0चैहान, प्र0आर0 396 कडेबसिंह, प्र0आर0 248 दीपसिंह, प्र0आर 400 फतेसिंह, प्र0आर0 374 बलराम, आर0 39 माधवसिंह का सराहनीय योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी है एवं नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।
दस्तरोग नियंत्रण पखवाडा 27 जुलाई से 8 अगस्त 2015 तक
झाबुआ---जिले में 27 जुलाई से 08 अगस्त 2015 तक सघन दस्तरोग नियंत्रण पखवाडा आयोजित किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य दस्तरोग से होने वाली मृत्यु को ‘‘निरंक‘‘ करना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अभियान के पूर्व, दौरान एवं पश्चात समीक्षा बैठक आयोजित की जानी है। इस के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में कलेक्टर अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य, आदिम जाति कल्याण विभाग अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला झाबुआ, जिला टिकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला आई.ईसी. सलाहकार, जिला पोषण सलाहकार, जिला स्टोर प्रभारी, जनसम्पर्क अधिकारी एवं संचालक नेहरू युवा केन्द्र को सदस्य बनाया गया है। समिति सदस्य जिले में संचालित आई.डी.सी.एफ कार्यक्रम का पर्यवेक्षण एवं मुल्यांकन करेगे। साथ ही समीक्षा करेगे समिति की बैठक एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 27 जुलाई को टी.एल बैठक के बाद किया गया है।
गुडडी बाई के इलाज के लिए एक लाख 65 हजार रूपये स्वीकृत
झाबुआ---म0प्र0 राज्य बिमारी सहायता निधि अंतर्गत श्रीमती गुडडीबाई पति धनसिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम दौलतपुरा तहसील रामा जिला झाबुआ को डी.व्ही.आर बीमारी का इलाज करवाने के लिए 1 लाख 65 हजार रूपये संचालक ग्रेटर कैलाश हास्पिटल ओल्ड पलासिया, ग्रेटर कैलाश रोड इन्दौर, 452001 को स्वीकृत किये गये है।
कैंसर शिविर 1 अगस्त को
झाबुआ ---जिला चिकित्सालय झाबुआ में 01 अगस्त को कैंसर शिविर आयोजित कियाा जावेगा, जिसमें स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर, मुख कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पडियार मुम्बई द्वारा परीक्षण एवं उपचार किया जावेगा। अतः कैंसर शिविर में जाॅच हेतु जिला चिकित्सालय झाबुआ में पूर्व से पंजीयन करावे। पंजीयन हेतु हटेसिंह गाडरिया, जिला चिकित्सा झाबुआ से संपर्क करे।
अवैध शराब का प्रकरण कायम आरोपी को गिरफ्तार
झाबुआ---थाना पेटलावद पुलिस के द्वारा आरोपी मोहन पिता भैरा डामोर, उम्र 35 वर्ष निवासी रेला मोहनपुरा के कब्जे से 189 क्वाटर देषी प्लेन षराब कीमती 7,560/-रूपये की जप्त की गई। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क0 295/2015, धारा 34-ए आब0एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
लूट के दो अपराध कायम
झाबुआ---फरियादिया दीताबाई पति थाउ भिलाला, उम्र 55 वर्ष निवासी आंबा ने बताया कि वह अपनी लडकी पारली बाई के सारसवाट के घर मेहमानी में जा रही थी कि आरोपी कान्तु पिता जोगा भूरिया निवासी कटारा धामनी का मोटर सायकल से आया व मो0सा0 रोककर उसके गले की तागली छीन ली, उसके द्वारा पकड लेने पर आरोपी ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर नवलसिंह, भुरसिंह, डुंगरसिंह आये व आरोपी को मय तागली व मो0सा0के पकड लिया। प्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 325/2015, धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी पप्पु पिता परमानंद, उम्र 45 वर्ष निवासी बरगुंडा घराड़ ने बताया कि वह अपनी मो0सा0 से झाडू बेचने के लिये पेटलावद आया था। वापस अपने घर जा रहा था। घटनास्थल पर अज्ञात आरोपी मिले, पत्थर मारकर 3,000/-रूपये छीन लिये। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 294/2015, धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शिक्षको ने छात्रवृती मे किया गबन
झाबुआ---फरियादी योगेन्द्र पिता ध्रुवन प्रसाद, उम्र 48 वर्ष, तैनात शासकीय कन्या उ0मा0वि0 पेटलावद ने बताया कि विजेन्द्र पिता मेघराज चैधरी, सहायक षिक्षक उ0मा0वि0 ठिकरिया ने स्कूल के छात्रों की छात्रवृति 28,330/-रूपये धोखा धडी कर गबन कर शासकीय राषि को अपने खाते में डाल दिया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 293/2015, धारा 420,467,468,471,409 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपहरण का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ--- फरियादी रमेष पिता वाला चारेल, उम्र 35 वर्ष निवासी झारणी ने बताया कि उसकी लडकी उम्र 16 वर्ष, अपनी भाभी के साथ हरिनगर हाट-बाजार करने गयी थी। वापस जा रहे थे कि झारणी फाटे पर आरोपी मो0सा0 लेकर आया व बोला कि तुझे औरत बनाउॅगा, कहकर जबरन हाथ पकड कर बालवासा तरफ ले गया। प्रकरण में थाना काकनवानी में अप0क्र0 139/2015, धारा 363,366 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें