बिहार में कलाम के नाम पर होगा किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

बिहार में कलाम के नाम पर होगा किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम


agriculture-university-named-kalam-in-bihar
बिहार के किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम अब डॉ़ कलाम कृषि महाविद्यालय होगा। इसकी घोषणा मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। कलाम के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना होने से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि के तौर पर सरकार का एक छोटा-सा प्रयास है कि किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम डॉ़ कलाम कृषि महाविद्यालय किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "मेरे अनुरोध पर वे कई बार बिहार आकर हमें मार्गदर्शन देते रहे। नालंदा विश्वविद्यालय को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।" उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को किशनगंज कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के प्रथम चरण का उद्घाटन करने वाले थे। परंतु कलाम के निधन के बाद उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: