सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जुलाई)

आदिवासी बहुल ग्राम भिलाई के राहुल कांजले के प्रयोग को अपनायेगा देश
  • राखी पर बहन को शौचालय का उपहार देने के प्रयास पर मिली सराहना   

sehore news
जनपद पंचायत नसरूल्लागंज की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत भिलाई के राहुल कांजले ने घर में शौचालय का निर्माण न होने से स्वास्थ्य एवं सामाजिक कठिनाईयो को देख कर  अपने घर मे शौचालय बनाने का प्रयास शुरू कर दिया। उसने ठान लिया कि आने वाले रक्षाबंधन पर वह श्रम करके शौचालय का निर्माण कर बहन योगेश्वरी को उपहार के रूप मे देगा एवं खुले मे शौच की प्रथा से अपने परिवार को मुक्ति दिलायेगा। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन विकास बाघाडे ने बताया की राहुल के निश्चय के बारे मे जब प्रशासन को पता चला तो उसे शौचालय निर्माण के लिए प्रयोग मे आने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गई जिससे राहुल और उसकी बहन ने मिलकर आपसी श्रमदान से शौचालय का निर्माण किया गया। 4 जुलाई 2015 को लिये गये संकल्प को राहुल ने कुछ ही सप्ताह मे पूर्ण किया और जब राज्य स्तर पर राहुल के प्रयास की  चर्चा हुई तो हरदा जिले मे इसे बडे स्तर पर भाईयो के माध्यम से घरेलू शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन के रूप मे अपनाया गया जिससे हरदा जिले को अभूत पूर्व सफलता मिली और 26 जुलाई 2015 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम मे हरदा जिले के प्रयास को सराहा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्राम भिलाई के इस भाई को सम्मानित करने तथा सीहोर जिले के लिए स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाने पर विचार कर रही है। जिसने देश को स्वच्छता के प्रयास मे बढावा देने के लिए एक अनुपम विचार दिया। राहुल ने बताया की बहन को रक्षाबंधन उपहार के रूप में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान की इकाई शौचालय भी दी जा सकती है।  

संकट की इस घडी में सरकार आपके साथ है . मुख्यमंत्री श्री चैहान

sehore news
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान आज सीहोर जिले  के बाढ प्रभावित षहर नसरूल्लांगज पहुंचे जहां उन्होने जे.पी.मार्केट मोमिन मोहल्ला बजंरग कुटी एंव वृद्वावन कालौनी के रहवासियों से उनके ही क्षेत्र में पहुंचकर बाढ में हुई क्षति की जानकारी प्राप्त कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घडी में सरकार आपके साथ है। मुख्यंमत्री श्री चैहान बाढ में बहे 13 वर्षीय बालक रेहान तथा सडक दुर्घटना में मृतक षानुखान के निवास पर पहुंचे जहां उन्होने परिजनों से षोक संवेदना व्यक्त कर सांत्वना प्रदान की। 

राहत राषि में वृद्वि
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने राहत राषि में वृद्वि करते हुए प्रकृति आपदा में मृतक के परिजनों को राहत राषि डेढ लाख रूप्ये से बढाकर चार  लाख रूपये की गई है साथ ही पूर्णत क्षति ग्रस्त हुए कच्चे अथवा पक्के मकान हेतु 95 हजार रूपए की राहत राषि प्रदान की जाएगी

कोई भी पीडित व्यक्ति छूटे ना
मुख्यंमत्री ने इस आपदा की घडी में कलेक्टर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाहियों की सराहना रखते हुए कहा कि एक बार और सघन सर्वे किया जाए ताकि कोई भी बाढ पीडित राहत से न छूटे । मुख्यमंत्री बुदनी के पास ग्राम होलीपुरा भी पहुंचे जहां उन्होने गत दिवस दिवंगत मौनी बाबा को श्रृद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेष के राजस्व एंव पुनर्वास तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामपालसिह,ं मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, म.प्र. वेयर के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिहं राजपूत, वन विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद षमार्, जिला भाजपा अध्यक्ष रघुनाथ सिहं भाटी, नगर परिषद अध्यक्ष अनीता लखेरा, रवि मालवीय, लखन यादव, आजाद सिहं राजपूत सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, कलेक्टर डां.सुदाम खाडे, एसपी श्री मनीष कपूरिया तथा अन्य षासकीय सेवक तथा बडी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: