निर्देशक मिलन लुथरिया की आगामी फिल्म 'बादशाहो' में अभिनेता अजय देवगन के साथ अदाकारा श्रुति हसन नजर आयेंगी. भूषण कुमार और मिलन साथ मिलकर 'बादशाहो' का निर्माण कर रहे हैं. मिलन के निर्देशन में रजत अरोडा की कहानी पर बनी यह फिल्म 2016 में रिलीज होगी
श्रुति फिल्म में मुख्य अदाकाराओं में से एक होंगी. मिलन को अपने कलाकारों को पहचान देने के लिए जाना जाता है. 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में अजय की भूमिका काफी दिलचस्प थी.
फिलहाल, अजय की आगामी फिल्म 'दृश्यम' रिलीज होने वाली है 'दृश्यम' एक पारिवारिक कहानी होगी जिसमें अजय का किरदार बेहद दमदार है. फिल्म में वे चौथी फेल है और दो बच्चों के पिता भी. और श्रुति 'वेलकम बैक' में नजर आयेंगी. 'वेलकम बैक' पिछली फिल्म 'वेलकम' की सीक्वल है जो एकबार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें