पटना में ससुर, दामाद की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

पटना में ससुर, दामाद की गोली मारकर हत्या


shoot-dead-in-patna
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक वकील और उसके ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किया। शाहटोली निवासी शंभू राय गुरुवार रात अपने वकील दामाद राजनंदन राय के साथ दानापुर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार सुबह भी लोगों ने दानापुर में मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। 

उल्लेखनीय है कि 2013 में शंभू राय के बेटे राकेश राय और उसके दोस्त राहुल की भी हत्या हुई थी। इस मामले में 14 लोगों को नामजद कराया गया था। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और कुछ अब भी फरार हैं। मृतक शंभू के भाई उदय राय का आरोप है कि उन्हीं आरोपियों ने इन दोनों हत्याओं को अंजाम दिया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर दानापुर थाना प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हत्या में पिछली हत्याओं के आरोपी सतीश राय का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: