याकूब को फांसी आतंकवाद से निपटने की दिशा में गलत कदम : एमनेस्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

याकूब को फांसी आतंकवाद से निपटने की दिशा में गलत कदम : एमनेस्टी


amnesty-criticizes-yaqub-hang-sentence
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने कहा कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिया जाना आतंकवाद से निपटने की दिशा में गलत कदम है। याकूब की दया याचिका राष्ट्रपति और विभिन्न न्यायालयों द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद उसे गुरुवार सुबह नागपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई। एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यकारी निदेशक आकार पटेल ने कहा, "आज सुबह (गुरुवार) भारत सरकार ने यह दर्शाने के लिए एक व्यक्ति को फांसी दे दी कि किसी को मारना गलत है।"

उन्होंने कहा, "इस फांसी से 1993 के मुंबई विस्फोटों का न्याय नहीं होगा। यह आतंकवादी वारदातों को रोकने की कोशिश के तहत एक गलत व गुमराह कदम है। यह प्रतिकार के एक साधन के रूप में आपराधिक न्याय व्यवस्था के इस्तेमाल का एक निराशाजनक उदाहरण भी है।" उन्होंने कहा कि प्रशासन को जांच में सुधार या पीड़ित परिवारों की मदद के बजाय अपराधियों के लिए मृत्युदंड को बरकरार रखना अपराध से निपटने के अपने संकल्प के एक सांकेतिक साधन के रूप में अधिक आसान लगता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: