आतंकवाद के मामलों में भी ऐसी प्रतिबद्धता दिखाएं : दिग्विजय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

आतंकवाद के मामलों में भी ऐसी प्रतिबद्धता दिखाएं : दिग्विजय


government-show-same-determination-on-terrerisam-digvijay
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार को आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों में ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए, जैसी मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट के लिए दोषी याकूब मेमन के मामले में दिखाई गई है। 

याकूब को फांसी दिए जाने के बाद दिग्विजय ने ट्वीट किया, "मैं आशा करता हूं कि सरकार और न्यायपालिका आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों में दोषी की जाति और धर्म से ऊपर उठकर ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखाएगी।" याकूब को महाराष्ट्र के नागपुर केंद्रीय कारागार में गुरुवार सुबह 6.35 बजे फांसी दे दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: