पूर्व मंत्री आनंद मोहन सिंह स्टेज पर हुए बेहोश, अस्पताल में मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

पूर्व मंत्री आनंद मोहन सिंह स्टेज पर हुए बेहोश, अस्पताल में मौत

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व मंत्री आनंद मोहन सिंह (60) यहां शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए और बाद में उनका निधन हो गया। राजद के एक नेता ने बताया कि सिंह बिहार राज्य नोनिया, विन्द, बेलदार महासंघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान मंच पर ही बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

चिकित्सकों के मुताबिक प्रथम दृष्टया लगता है कि सिंह का निधन मस्तिष्काघात के कारण हुआ। बिहार के मंत्री श्याम रजक ने बताया कि बेहोश होने के बाद पूर्व मंत्री को एक निजी कार से पीएमसीएच भेजा गया, क्योंकि मौके पर कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि सिंह जब मंच पर बेहोश हुए तब मंच पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मंत्री श्याम रजक भी उपस्थित थे। सिंह रोहतास जिले के नोखा के रहने वाले थे। वह 1997 में लालू प्रसाद सरकार में मंत्री थे।

कोई टिप्पणी नहीं: