नेहा कक्कर ने पहला मराठी गीत टीम तिमत्या फिल्म जाणिवा के लिए गाया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

नेहा कक्कर ने पहला मराठी गीत टीम तिमत्या फिल्म जाणिवा के लिए गाया।

neha-kk=akkar
एंजेल प्रोडक्शन और ब्लू ऑय प्रोडक्शंस की मराठी फिल्म जाणिवा को निर्माता मिलिंद विष्णु ,अरविन्द कुमार ,रेशमा विष्णु और एक्टर सरमन जैन ने बनाया है जो ३१ जुलाई को समस्त महाराष्ट्र में रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन किया है राजेश राजशिंगे ने और फिल्म के मुख्य कलाकार हैं -सत्या मांजरेकर ,वैभवी शांडिल्य ,अनुराधा मुखर्जी ,देवदत्त दानी ,संकेत अग्रवाल ,किरण करमरकर ,रेणुका शहाणे ,अतुल परचुरे ,इंदिरा कृष्णन ,उषा नाडकर्णी ,किशोर कदम और महेश मांजरेकर गेस्ट एक्टर। 

फिल्म की कहानी पांच युवा इर्द गिर्द की है। ये पांच लोग एक ग्रुप बैंड बनाकर समाज में अपने गीतों के माध्यम से जागरूकता का प्रचार करते हैं और फण्ड जमा करते हैं सामाजिक कार्य के लिए। नेहा कक्कर और हर्षवर्धन ने मिलकर टीम तिमत्या गीत गाया है जिसे लिखा है तेजश्री बोरकर ने और संगीत दिया है हर्षवर्धन दिक्षित ने। इस गीत को फिल्माया गया है सत्या मांजरेकर और वैभवी शांडिल्य के ऊपर।नेहा इस गीत को गाकर काफी उत्साहित हैं क्यूंकि मराठी में ये इनका पहला गीत है। फिल्म ३१ जुलाई को समस्त महाराष्ट्र में प्रदर्शित होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: