बालीवुड में फिल्म ‘प्रेमगीत’ से दस्तक देने वाली अभिनेत्री अनिता राज ने कई हिट फिल्मों में काम किया। कामेडी फिल्म ‘नौकर बीबी का’ में उनकी जोडी अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ काफी पंसद की गयी। अब अनिता राज एक बार फिर से टीवी पर डेब्यू कर रही है जी टीवी शो ‘ एक था राजा एक थी राजी’ से। शो में उनका एक रोल दबंग महिला का है। यह शो 27 जुलाई से रात 9ः30 प्रसारित होगा।
अनिता राज कहती है, कि ‘यह 1940 के दौर की प्रेम कहानी पर आधारित शो है। भारत के इतिहास का यह स्वर्णिम दौर था जहां काफी उथल पुथल भरा रहा।वही इस दौर के शाही परिवारों में रोचक घटनाआक्रम भी हुए। ‘एक था राजा एक थी रानी’इसी दिलचस्प कैपवस पर रची प्रेम कहानी है।’
इस शो का मकसद 1940 के अमीर और शाही लोगों की जीवनशैलीयों और उनके कुछ बेहद गोपनीय राज को दर्शको के बीच लाना है। शो में दृष्टि धामी,मून बनर्जी,सिद्वांत कार्णिक,अक्षय आनंद,सुरेखा सीकरी और दर्शन जरीवाला भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें