आजम ने मोदी पर लगाया व्यक्तिगत रंजिश रखने का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

आजम ने मोदी पर लगाया व्यक्तिगत रंजिश रखने का आरोप

azam khan
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत रंजिश रखने का आरोप लगते हुए कहा कि प्रदेश की कई विकास योजनाओं में रोड़े अटकाए जा रहे हैं। खासतौर पर अल्पसंख्यक और नगर विकास विभाग के बजट में कटौती की जा रही है।

आजम ने एक बयान में कहा कि केंद्र गंगा की सफाई का ढोंग कर रही है। गंगा एक्शन प्लान के नाम पर हो रहे घोटाले का पदार्फाश किया जाएगा। केंद्र सरकार हमसे कहती है कि इतने हिस्से में गंगा की सफाई प्रदेश सरकार कराए। अब इतने-इतने से तो गंगा साफ नहीं होगी। गंगा साफ होगी तो पूरी होगी।

महाराष्ट्र सरकार के मदरसों पर रोक लगाने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदी और अंग्रेजी भाषा है, वैसे ही मदरसों में अरबी और उर्दू भाषा की शिक्षा दी जाती है। महाराष्ट्र सरकार यदि मदरसों पर रोक लगाती है तो यह गलत है। प्रदेश में ऐसा नहीं होने देंगे। यहां मदरसों को ग्रांट पर लिया जा रहा है। अब तक 60 फीसद मदरसे ग्रांट पर लिए जा चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: