'बजरंगी भाईजान' ने ईद पर कमाए 35 करोड़ रुपये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

'बजरंगी भाईजान' ने ईद पर कमाए 35 करोड़ रुपये


bajrangi-bhaijaan-collect-35-crores-on-ed
ईद, बॉलीवुड के नायक सलमान खान के लिए एक बार फिर शुभ साबित हुआ है। शुक्रवार को प्रदर्शित 'बजरंगी भाईजान' ने ईद के दिन बाक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए दूसरे दिन 36.50 करोड़ रुपये कमाए। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की काफी प्रशंसा हो रही है और इसे सलमान की अब तक की सबसे उम्दा फिल्म करार दिया जा रहा है। फिल्म जगत से मिल रही वाहवाही दर्शकों को भी सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही।  एक बयान में कहा गया है कि फिल्म ने शुक्रवार को 27.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह दो दिनों में इसने 63.75 करोड़ रुपये कमाए।  फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

सलमान खान फिल्म्स और रॉकलीन वेंकटेश के सहनिर्माण में बनी फिल्म एक ऐसे भारतीय की कहानी है, जो परिवार से बिछड़ी एक मूक-बधिर पाकिस्तानी बच्ची को उनके घर पहुंचाने का बीड़ा उठाता है और इस दौरान उस बच्ची का ख्याल रखता है। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म को न केवल सलमान की 'बेहतरीन' अदाकारी के लिए, बल्कि इसकी विषयवस्तु के लिए भी सराहा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: