‘बाहुबली’ के पोस्टर ने तोड़ा गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2015

‘बाहुबली’ के पोस्टर ने तोड़ा गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ ने 50,000 वर्ग फुट से अधिक का सबसे बड़ा पोस्टर बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।


रेफरेंस बुक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इसका उल्लेख करते हुए लिखा है, ‘सबसे बड़े पोस्टर का साइज 4,793.65 वर्ग मीटर (51,598.21 वर्ग फुट) है और इसे 27 जून 2015 को भारत के कोच्चि में ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) ने हासिल किया है ।’ अपनी खुशी व्यक्त करते हुए राजामौली ने अपने ट्विटर पेज पर वेबसाइट के लिंक को शेयर किया और लिखा, ‘अब यह आधिकारिक रूप से मिल गया है .. ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया में मिस्टर प्रेम मेनन और उनकी टीम को बधाई ।

कोई टिप्पणी नहीं: