पूर्व पत्नी ने माराडोना पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2015

पूर्व पत्नी ने माराडोना पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप


maradona-ex-wife-charge-against-him
अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की पूर्व पत्नी क्लाउडिया विलाफेन ने अर्जेटीना की एक अदालत में माराडोना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। मीडिया में बुधवार को आई खबरों से यह जानकारी मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अपनी बेटी गियानिया के साथ आईं ब्यूनस 52 वर्षीया विलाफेन ने आयर्स अदालत के समक्ष माराडोना पर धोखा देकर 60 लाख डॉलर हड़प करने का आरोप लगाया, जो उनके बैंक खाते से गायब हो गए थे। माराडोना हालांकि अदालती सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं थे। हालांकि उन्होंने एक टेलीविजन कार्यक्रम के जरिए संदेश दिया है कि वह अपना पैसा वापस चाहते हैं।

माराडोना ने कहा, "मैं सिर्फ अपना पैसा वापस चाहता हूं। जब मेरे साथ लूटपाट हुई तब मैंने किसी पर आरोप नहीं लगाया था और मैं अब भी ऐसा नहीं करूंगा। मैं सिर्फ अपना पैसा चाहता हूं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा क्योंकि मैंने ऐसा कभी नहीं किया। हालांकि यदि वे मेरा पैसा वापस नहीं देते तो उन्हें इसके लिए शर्मिदा होना पड़ेगा।" फीफा विश्व कप-1986 में विजेता अर्जेटीनी टीम के अहम सदस्य रहे माराडोना की विलाफेन से दो बेटिया हैं, गियानिया और डालमा। इसके अलावा उनकी प्रेमिका से भी उन्हें एक बेटी जाना है। माराडोना ने अपनी तीनों बेटियों को इस मामले में शांती से काम लेने के लिए कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: