बाहुबली' ने कमाए 300 करोड़ रुपये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

बाहुबली' ने कमाए 300 करोड़ रुपये


bahubali-earn-300-crores
फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' बॉक्स ऑफिस पर नौ दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है। इसने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'एंथिरन' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने लगभग 290 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने बताया, "शनिवार तक फिल्म की कमाई दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये हो चुकी थी।"

उन्होंने कहा, "फिल्म के हिंदी संस्करण ने 50 करोड़ रुपये कमाए और डब फिल्मों की कमाई के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया। यहां तक कि बीते शुक्रवार सुपरस्टार सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज से भी फिल्म की कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा।" दो भाइयों के बीच राजपाट पर अधिकार के संघर्ष पर आधारित 250 करोड़ रुपये के विशाल बजट वाली फिल्म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की अगली कड़ी अगले साल प्रदर्शित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: