फिल्म 'बजरंगी भाईजान' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कबीर खान से मुलाकात के बाद सोमवार को उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की. सोमवार को निर्देशक कबीर खान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद उनकी फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए असीम संभावनाएं हैं. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने आकर्षक और सुविधाजनक फिल्म नीति बनाई है, जिससे प्रदेश में फिल्म प्रोडक्शन को बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति ने बड़ी संख्या में फिल्म निमार्ताओं को प्रदेश में फिल्में बनाने के लिए आकर्षित किया है. प्रदेश में पिछले तीन सालों में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है और लगातार फिल्मों की शूटिंग संबंधी प्रस्ताव आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म निमार्ताओं को राज्य में शूटिंग करने पर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी. फिल्म सिटी के माध्यम से उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध हो जाएगी. गौरतलब है कि बीते शनिवार को ही अभिनेता सलमान खान ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी. साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से फिल्म देखने की अपील भी की थी.

कोई टिप्पणी नहीं: