विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में एक माने जाने वाले पेले को सोमवार को साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, 74 साल के पेले को पीठ में तकलीफ के बाद अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में गुरुवार को दाखिल किया गया था। अस्पताल ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए पेले को छुट्टी दिए जाने की जानकारी दी।
पेले की इसी साल मई में इसी अस्पताल में प्रोस्टेट सर्जरी की गई थी। इससे पहले बीते साल नवंबर में पेले को मूत्र संबंधी जटिलताओं के कारण इसी अस्पताल में दाखिल किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें