बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (04 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जुलाई 2015

बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (04 जुलाई)

वन अधिकार पर हुई कार्यशाला

barwaani news
बड़वानी 04 जुलाई/भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारो की मान्यता) संशोधित नियम 2012 द्वारा वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के नियमो में संशोधन एवं नये नियम सम्मिलित किये गये है । संशोधित नियम 2012 के अंतर्गत तत्परता से कार्यवाही करने हेतु वन निवासी एवं इस कार्य में लगे फील्ड स्टाॅफ को अधिनियम के प्रावधान एवं प्रक्रिया से भलीभाॅति परिचय कराना आवश्यक है। जिससे वन ग्राम एवं वन सीमा से लगे ग्रामो के व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावो का निराकरण प्रावधान अनुसार हो सके । कलेक्टर श्री रवीन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी वन अधिकार अधिनियम पर आयोजित कार्यशाला में दी । शनिवार को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सभागृह में आयोजित इस कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य ग्यारसीलाल रावत, जिला एवं खण्ड स्तर पर गठित समितियो के सदस्य, चारो एसडीएम एवं जनपदो के सीईओ, वन विभाग के पदाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित थे । कार्यशाला में वन मण्डलाधिकारी बड़वानी श्री बृजेन्द्र झा, सेंधवा अजय पाण्डे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आरके श्रोती, मास्टर टेªनर्स श्री एमके जैन ने वन अधिकार अधिनियम की समुचित जानकारी दी वही समिति के शासकीय -अशासकीय सदस्यो के प्रश्नो का निराकरण भी किया । 

कार्यशाला में बताई गई बाते, 
जिले में 221 दावे सामुदायिक श्रेणी के लम्बित है । वन अधिकार के तहत जिले के 69 वन ग्राम एवं लगभग 150 वन ग्रामो से लगे ग्रामो में वन अधिकार पत्र संबंधी कार्यवाही चल रही है । वन अधिकार दावो के नक्शे बनाने का कार्य पीडीए मशीन के माध्यम से निरन्तर करवाया जा रहा है जनपद पंचायत बड़वानी में 517 दावे लम्बित है । जिसमें से 212 दावे बीट कम्पाटमेंट में सुधार हेतु, 126 दावे वन विभाग के एसडीएओ के पास, 179 दावे पीडीए सर्वे हेतु प्रचलन में है । जनपद पंचायत पाटी में 1491 दावे लम्बित है । जिसमें से 750 दावे डबल नाम होने के कारण अमान्य श्रेणी के, 305 दावे बीट कम्पाटमेट सुधार हेतु, 436 दावे पीडीए सर्वे हेतु प्रचलन में है । जनपद पंचायत निवाली में 552 दावे लम्बित है । इसमें से 98 दावे वन विभाग के पास एवं 293 दावे सहायक आयुक्त कार्यालय में भेजे गये है, जबकि शेष दावो का मिलान आॅन लाईन प्राप्त दावो की सूची से कराया जा रहा है । जनपद पंचायत सेंधवा में 2045 दावे लम्बित है । इसमें से 300 दावो का परीक्षण वन कर्मियो द्वारा किया जा रहा है । जबकि 384 दावे बीट कम्पाटमेंट में सुधार हेतु, 265 दावे ग्राम सभा स्तर पर आवश्यक पूर्णता कराने हेतु, 1096 दावे पीडीए सर्वे हेतु प्रचलन में है । जनपद पंचायत पानसेमल में 908 दावे लम्बित है । जिसमें से 209 दावो को जिला स्तर भेजा गया है। जबकि 17 अपूर्ण दावो की पूर्ति करवाई जा रही है । वहीं 682 दावो को आॅनलाईन सूची से मिलान करवाया जा रहा है । 

कलेक्टर के निर्देश
बीट कम्पाटमेंट सुधार हेतु भोपाल प्रेषित प्रकरणो का निराकरण अधिकारियो को भेजकर करवाया जाये। जिससे जल्दी से जल्दी प्रकरणो का निराकरण हो सके। वर्तमान समय में बादल खुल गये है, अतः पीडीए मशीन से अधिक से अधिक सर्वे करवा लिया जाये। खराब पीडीए मशीन को व्यक्तिगत रूप से भोपाल भिजवाया जाये एवं हाथो हाथ दुरूस्त करवा कर लाया जाये। जिससे सर्वे के कार्य में ओर तेजी आ सके।

कोई टिप्पणी नहीं: