छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जुलाई 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 जुलाई)

कृषि स्थाई समिति की बैठक 14 को 

chhatarpur map
छतरपुर/04 जुलाई/जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति की बैठक का आयोजन 14 जुलाई को दोपहर ढाई बजे से किया गया है। बैठक उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न होगी। समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं के आवंटन व्यय, हितग्राहियों के लाभान्वित होने की स्थिति एवं विभाग में संचालित निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त हाल ही में सम्पन्न हुये कृषि महोत्सव कार्यक्रम एवं बलराम तालाब, हलधर, सूरजधारा, अन्नपूर्णा तथा बीज ग्राम योजना के संबंध में भी चर्चा होगी। मत्स्यपालन विभाग द्वारा बक्स्वाहा विकासखण्ड के खिरिया जलाषय में मछलीपालन पट्टे की स्वीकृति के संबंध में भी चर्चा की जायेगी। अन्य एजेंडे अध्यक्ष की अनुमति से रखे जायेंगे।     

पंचायत सचिव अषोक अवस्थी निलंबित

छतरपुर/04 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने राजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हौरी बहादुर जू के पंचायत सचिव अषोक अवस्थी को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सचिव श्री अवस्थी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय राजनगर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। उल्लेखनीय है कि सचिव अषोक अवस्थी द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के सचिव पद पर रहते हुये 36 लाख रूपये गबन करने के आरोप लगे थे। गबन संबंधी षिकायत की जांच हेतु मनरेगा के सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लाक पंचायत अधिकारी का संयुक्त दल गठित किया गया था, जांच हेतु सचिव अषोक अवस्थी द्वारा प्रतापपुरा पंचायत के वर्तमान सचिव संजय प्रताप सिंह को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। अतः गबन संबंधी षिकायत की जांच नहीं हो पाने के कारण सचिव श्री अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की गई है। एक अन्य आदेष के तहत जनपद पंचायत बड़ामलहरा के अंतर्गत विष्वां ग्राम पंचायत के निलंबित सचिव बंदूलाल खंगार को विभागीय जांच जारी रखते हुये निलंबन से बहाल किया गया है। बहाली के बाद सचिव श्री खंगार को लिधौरा ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह राजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गंज के सचिव सेवेन्द्र सिंह बुंदेला के अवकाष पर जाने के कारण गंज पंचायत का अतिरिक्त सचिवीय प्रभार मझगुवां पंचायत सचिव जीतेन्द्र सिंह को सौंपा गया है।        

जिपं अध्यक्ष ने स्कूल एवं सड़क का निरीक्षण किया

छतरपुर/04 जुलाई/जिला पंचायत अध्यक्ष राजेष प्रजापति द्वारा विगत् दिनों लवकुषनगर विकासखण्ड अंतर्गत षासकीय हाई स्कूल, देवपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में षौचालय बना है, किंतु वह पूरी तरह से खराब है, जिससे बच्चों को षौच क्रिया के लिये बाहर जाना पड़ता है। स्कूल में लाईट की व्यवस्था भी नहीं थी। इसी तरह खिड़कियां भी टूटी हालत में पायी गयी। यहां बिल्डिंग की छत से पानी भी टपक रहा था। इसी तरह जिपं अध्यक्ष ने ग्राम बम्हौरीपुरवा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाये गये पक्के रोड एवं गुढ़ा से बिहटा तक बनी सड़क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि सड़क बहुत घटिया किस्म की बनायी गयी है। इसमें कई जगहों पर गड्ढे हो गये हैं एवं रोड क्षतिग्रस्त होकर स्वतः ही उखड़ रही है। सड़क के किनारे मुरम के स्थान पर मिट्टी डाली गयी है। रोड निर्माण में घटिया क्वालिटी का तारकोल प्रयोग किया गया है। इसी तरह से रोड में रोलर से समतलीकरण भी नहीं किया गया है। अतः स्कूल एवं सड़क निर्माण में उक्त अनियमितता पाये जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेष प्रजापति ने पंचनामा रिपोर्ट के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत कराने का अनुरोध किया है।       

अनंतिम चयन सूची जारी

छतरपुर/04 जुलाई/एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, बिजावर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं उप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु अनंतिम चयन सूची जारी की गयी है। जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र नारायणपुरा में कार्यकर्ता के पद पर कु0 नेहा दीक्षित पिता गौरी षंकर दीक्षित का चयन किया गया है। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र अलपुरा में रिक्त उप कार्यकर्ता के पद पर रेखा राजे पति सुरेन्द्र सिंह का अनंतिम रूप से चयन किया गया है। नगर पंचायत सटई के वार्ड क्रमांक 2 में रिक्त कार्यकर्ता के पद पर सविता जाटव पति छन्नू लाल जाटव का चयन किया गया है। अनंतिम चयन सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति 10 जुलाई तक संबंधित परियोजना कार्यालय में प्राप्त की जा सकेगी। 

नहर निर्माण में की गयी अनियमितता की जांच करायें   

छतरपुर/04 जुलाई/जिपं अध्यक्ष राजेष प्रजापति एवं चंदला विधायक आर डी प्रजापति द्वारा विगत् दिनों जल संसाधन विभाग की बरियारपुर बायीं नहर परियोजना के अंतर्गत उपनहर एवं नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि निर्माण एजेंसी एवं जल उपभोक्ता संथा द्वारा नहर एवं नाली निर्माण में व्यापक अनियमितता की गई है। ग्राम गोविन्दपुर, खड़ेहा, गोहानी, सरबई, पचवरा एवं महुई से निकलने वाली षाखा नहरों में भी घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिससे वितरक एवं षाखा नहर बनने से पूर्व ही नष्ट हो चुकी है। इससे सिद्ध होता है कि यह किसानों के लिये अनुपयोगी है एवं षासन की राषि का दुरूपयोग हुआ है। अतः जिपं अध्यक्ष राजेष प्रजापति द्वारा कार्यपालन यंत्री बरियारपुर बायीं नहर परियोजना के कार्यपालन यंत्री से निर्माण एजेंसी, जल संथा एवं दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं व्यय की गयी सम्पूर्ण राषि एकमुष्त वसूल कराये जाने के लिये कहा गया है। इसके अतिरिक्त घटिया निर्माण कार्य को नष्ट कराकर नवीन एजेंसी द्वारा पुनः निर्माण कार्य कराने हेतु निर्देषित किया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं: