जांच से पहले उंगली उठाना अनुचित : पाकिस्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

जांच से पहले उंगली उठाना अनुचित : पाकिस्तान


before-investigation-india-cant-blame-pakistan
पाकिस्तान ने पंजाब में हुए आतंकवादी हमले का आरोप भारत की तरफ से इस्लामाबाद पर लगाए जाने को गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि आतंकवाद का सामना आपसी सहयोग के साथ ही किया जा सकता है। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने कहा, "जांच से पहले आरोप लगाना सही चलन नहीं है।" गौरतलब है कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में 27 जुलाई को आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सीमा के नजदीक एक कार को अपने कब्जे में ले लिया और वे जिले दीनानगर इलाके पहुंचे तथा बस स्टैंड पर गोलीबारी की और पुलिस थाने पर हमला किया।

11 घंटे तक चली मुठभेड़ में सभी तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि उनके हमले में तीन आम नागरिक और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। खलीलुल्ला ने भारत पर नियंत्रण रेखा पर आक्रामक रुख दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह की आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने चंडीगढ़ का दौरा रद्द कर दिया, क्योंकि भारत सरकार ने उनके चालक और दो अन्य अधिकारियों को उनके साथ जाने की इजाजत नहीं दी। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच होने वाली बैठक की तारीख तय करने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: