स्टार गोल्ड पर ‘बाॅम्बे वेलवेट’ के वल्र्ड टीवी प्रीमीयर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

स्टार गोल्ड पर ‘बाॅम्बे वेलवेट’ के वल्र्ड टीवी प्रीमीयर

bombay-velvet-on-star-tv
स्टार गोल्ड फिल्म बाॅम्बे वेलवेट का वल्र्ड टीवी प्रीमियर 25 जुलाई रात 9 बजे होगा। रणवीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर जैसे शानदार सितारों से सजी इस फिल्म के केंद्र में है एक जैज क्लब, एक जुनूनी प्रेम कहानी, एक बढ़ता हुआ शहर और चमकती दमकती जिंदगी की भूख।

फिल्मकार अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पीरियड क्राइम ड्रामा है जो एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो सभी रुकावटों को पार करता हुआ सपनों के शहर में अपना एक बड़ा नाम बनाना चाहता है। 1960 के बाॅम्बे पर आधारित इस फिल्म में बलराज (रणवीर कपूर) एक स्ट्रीट फाइटर है जो जैज सिंगर रोजी से प्यार करता है। अमीर बनने और रोजी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये वह एक बडे़ बिजनेसमैन कैजाद खम्बाटा (करण जौहर) को प्रभावित करता है जो उसे अपना क्लब ‘बाॅम्बे वेलवेट’ चलाने को दे देता है। रहस्य खुलता है जब क्लब में होने वाली गैर-कानूनी गतिविधियों का पता चलता है। देखिये जाॅनी और रोजी की जबरदस्त केमिस्ट्री और हर किरदार का क्लब से क्लब से क्या रिश्ता है।

कोई टिप्पणी नहीं: