मसान से मझे मिलेगीं पहचान: रिचा चड्ढा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

मसान से मझे मिलेगीं पहचान: रिचा चड्ढा

masan-will-give-identity-richa-chaddha
कान फिल्म फेस्टीवल में दो अवार्ड हासिल करने फिल्म ‘मसान’् में अभिनय करने वाली रिचा चड्ढा ने फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पुख्ता जगह बना चुकी हैं। जबकि इससे पूर्व में ओये लकी लकी ओये,बिन्नी एंड बबलू, गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट वन, पार्ट टू, फुकरे, तमन्चे तथा राम लीला में भी उनके काम को नोटिस किया गया। अभिनेत्री रिचा चड्ढा भले ही आने वाली फिल्म ‘मसान’ के सबसे जाने पहचाने चेहरों में से एक हो, लेकिन उन्हें लगता है कि फिल्म उन पर निर्भर नहीं है और खुद ही अपनी राह तलाशेगी।
    
उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि मैं अपने कंधे पर फिल्म ढो रही हूं। फिल्म खुद ही अपनी राह तलाशेगी यह एक सामूहिक प्रयास है। रिचा ने कहा, मुझे फिल्म में काम करने में बहुत मजा आया...मैंने कई दोस्त बनाए। हमने एक परिवार की तरह काम किया। गैंग्स ऑफ वासेपुर और फुकरे जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली 26 साल की अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वह हमेशा अपारंपरिक किरदार चुनती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: