अनिल अंबानी सहित कंपनी के 9 अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

अनिल अंबानी सहित कंपनी के 9 अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रिलायंस एनर्जी के मालिक अनिल अंबानी और उनके आठ अधिकारियों पर हिमाचल में मुकदमा दर्ज हो गया है। यहां बिलासपुर जिला कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र रचने और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सदर थाना में केस दर्ज हुआ है। आदेश में कंपनी के खिलाफ शिकायत को तथ्यों पर आधारित बताते हुए बिलासपुर के थानाधिकारी से कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों और कौल बांध परियोजना के अधिकारियों पर मामला दर्ज करने को कहा गया है। आदेश में 120 बी समेत पर्यावरण संरक्षण से जु़डी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू करने को कहा गया है।

पुलिस ने कहा कि अदालती आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रिलायंस इंफ्रा कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों में करो़डों की लागत से पार्वती और कौल बांध पनबिजली परियोजनाओं से पारेषण लाइन बिछा रहा था। बिलासपुर के 140 से ज्यादा किसानों ने कंपनी के खिलाफ जिला प्रशासन को शिकायत दी थी लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली तो उन्होंने अदालत में फरियाद की। इस मुद्दे पर मंडी के प्रभावित किसान आंदोलन भी कर चुके हैं। प्रभावित किसानों का कहना है कि रिलायंस इंफ्रा ने पारेषण लाइन बिछाने में शतों का पालन नहीं किया। अदालत के आदेशों की पालना के बाद प्रभावित किसानों ने न्याय मिलने उम्मीद जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं: