पंजाब में हुए आतंकी हमले में एसपी सहित 8 शहीद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

पंजाब में हुए आतंकी हमले में एसपी सहित 8 शहीद

पंजाब में 1995 के बाद पहली बार सोमवार (27 जुलाई) को बड़ा आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बॉर्डर से महज 15 किमी दूर पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक के बाद एक हमले कर 13 लोगों की जान ले ली। एसपी (डिटेक्टिव) बलजीत सिंह सहित सात पुलिसवाले शहीद हो गए हैं। दो कैदियों और तीन आम नागरिकों की भी मौत हो गई है। एक आतंकी भी ढेर किया गया है। 20 साल बाद पंजाब ऐसे हमले का शिकार हुआ है। 1995 में पंजाब में आतंकी हमले में सीएम बेअंत सिंह की मौत हुई थी।

आतंकियों ने सुबह पहले कटरा (जम्‍मू) जा रही एक बस और फिर दीनानगर थाने पर हमला कर दिया। दीनानगर थाने में घुस कर फायरिंग करने के कुछ घंटे बाद विस्‍फोट भी किया गया। आतंकियों ने रेल ट्रैक पर भी कई बम लगाए थे। लेकिन उन्‍हें समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया। बताया जाता है कि हमला करने वाले दस्‍ते में एक महिला भी शामिल है। सुबह पांच बजे यह हमला शुरू हुआ था और अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल ही रही है।  

कोई टिप्पणी नहीं: