मुख्य निर्वाचन आयुक्त 7 अगस्त को पटना पहुंचेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

मुख्य निर्वाचन आयुक्त 7 अगस्त को पटना पहुंचेंगे


cec-will-reach-bihar-on-7th
बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ़ नसीम जैदी के नेतृत्व निर्वाचन आयोग का एक दल दो दिवसीय दौरे पर सात अगस्त को पटना पहुंचेगा। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के दल के इस दौरे के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग का दल बिहार दौरे के दौरान चुनाव की अब तक की तैयारी की समीक्षा करेगा। 

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सात अगस्त को निर्वाचन आयोग का दल बिहार के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतें और सुझाव सुनेगा। आठ अगस्त को निर्वाचन आयोग का दल राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेगा।  इस बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: