कोड़ा के खिलाफ न्यायालय में आरोप तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2015

कोड़ा के खिलाफ न्यायालय में आरोप तय


chargesheet-file-against-koda
दिल्ली की एक अदालत ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुध कोड़ा तथा अन्य के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय किए। विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने पूर्व केंद्रीय कोयला सचिव एच.सी.गुप्ता, कोड़ा तथा झारखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव ए.के.बसु तथा अन्य के खिलाफ आरोप तय किए।

न्यायालय ने झारखंड के राजहारा नार्थ कोयला ब्लॉक का आवंटन विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (वीआईसीयूएल) को करने के मामले सुनवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुप्ता, कोड़ा तथा अन्य पर कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर वीआईसीयूएल के पक्ष में षडयंत्र रचने के आरोप लगाए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: