एफटीआईआई के हड़ताली छात्रों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2015

एफटीआईआई के हड़ताली छात्रों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी


rahul-gandhi-meet-ftii-students
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं के जबर्दस्त विरोध के बीच प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के हड़ताली विद्यार्थियों को समर्थन देने और उनसे बातचीत करने शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे। पिछले दो माह से एफटीआईआई के 200 से अधिक विद्यार्थी अभिनेता गजेंद्र चौहान को संस्थान का अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद कक्षाओं का बहिष्कार किया हुआ है।

संस्थान के कुछ विद्यार्थियों ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था और इस मुद्दे को संसद में उठाने के अलावा इसमें स्वयं हस्तक्षेप करने की मांग की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष के एफटीआईआई दौरे का विरोध कर रहे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

काली टी-शर्ट और नीली जींस में एफटीआईआई पहुंचे राहुल ने संस्थान के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्या को लेकर सहानुभूति जताई। इससे पूर्व संस्थान के पूर्व चर्चित विद्यार्थी, शीर्ष अभिनेता और बॉलीवुड हस्तियां गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध कर रहे विद्यार्थियों के प्रति अपना समर्थन दिखा चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: