हितग्राही मूलक योजनाआंे के प्रकरण लंबित न रहें
छतरपुर/20 जुलाई/प्रति सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने कहा कि जिले में हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरण लंबित न रहें। उन्हांेने बताया कि 25 जुलाई को बड़ामलहरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण षिविर आयोजित होगा, जिसमें कमिष्नर श्री आर के माथुर भी आयेंगे। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, पीजी सेल एवं टीएल के विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री एससी गंगवानी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
आंगनबाडी चलो अभियान का शुभारंभ
छतरपुर/20 जुलाई/एकीकृत बाल विकास परियोजना, बिजावर अंतर्गत 220 आंगनबाडि़यों में आंगनबाड़ी चलो अभियान की षुरूआत वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ षुरू हुई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी राजकुमार बागरी द्वारा कार्यालय के आंगन में पौधे रोपे गये। उन्होंने समस्त पर्यवेक्षकों से कहा कि आप अपने परिक्षेत्र में आने वाली समस्त आंगनबाडियों में कार्यकर्ता एवं सहायिकाआंे को यह हिदायत दंे कि वह प्रत्येक केन्द्र में आंगनबाडी चलो अभियान के तहत ग्राम के रहवासियों को यह समझाये कि वह अपने बच्चांे को आंगनबाडी भेजें और आंगनबाडी में दी जाने वाली सुविधाआंे का लाभ हितग्राही को दिलवायें। इस अभियान के तहत परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक में समझाया गया कि यह अभियान मध्यप्रदेष शासन की एक बहुत बडी पहल है, जिसमें बच्चों को पोषण आहार से संबंधित खाद्य पदार्थ, दूध, बचपन में दी गयी षिक्षा, खेलकूद आदि ग्रहण करके वह अपने स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी सुदृढ़ बना सकेगा। परियोजना अधिकारी श्री बागरी द्वारा कार्यकर्ताआंे सहित समूह से संबंधित लोगों को बताया गया कि हमें अभियान के तहत 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाडी में दी जाने वाली सुविधा का लाभ दिलवाना है। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी चलो अभियान 2015 से संबंधित नारे आंगनबाड़ी केन्द्र सहित ग्राम की दीवारों पर लिखवा कर ग्राम के रहवासियों को प्रेरित करें कि आंगनबाडी की क्या उपयोगिता होती है। इस अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने केन्द्र में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, खेलकूद से संबंधित सामग्री, टीएचआर की व्यवस्था, किषोरी तथा गर्भवती धात्री माताओं के गृह भेंट से लेकर केन्द्र में खेलकूद गतिविधियां करवाना, बच्चों एवं किषोरियों की प्रतियोगिता, गाना, भजन इत्यादि क्रिया-कलाप करवाने की व्यवस्था करने की सलाह परियोजना अधिकारी श्री बागरी द्वारा दी गयी। अभियान के तहत जिन केन्द्रों में बच्चांे की संख्या बढ़ी पायी जायेगी अथवा गतिविधियां बराबर होती रहेंगी तो उक्त केन्द्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका को इनामी राषि भी प्रदान की जायेगी और उक्त केन्द्र का नाम वरिष्ठ अधिकारियों के सामने लाकर कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राषि प्रदान की जावेगी। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षकांे एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी गई।
जिला चिकित्सालय में परीक्षण षिविर 22 को
छतरपुर/20 जुलाई/राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला षीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में बच्चों के कटे फटे हांेठ एवं तालू का निःषुल्क परीक्षण षिविर आगामी 22 जुलाई को आयोजित किया गया है। परीक्षण षिविर में सीएमएचओ डा. विनोद कुमार गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी सह नोडल अधिकारी डा. सुरेष बौद्ध, डीपीएम तार सिंह बारिया, जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम रोहित षर्मा उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विसौनिया अस्पताल भोपाल के चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण कर सर्जरी के लिये चयनित किया जायेगा। चयनित बच्चों की भोपाल में निःषुल्क सर्जरी की जायेगी। बच्चों के अभिभावकों को भी परिवहन, भोजन एवं आवास की निःषुल्क सुविधा मुहैया कराई जायेगी।
संभागायुक्त की समीक्षा बैठक 24 को
छतरपुर/20 जुलाई/सागर संभाग के कमिष्नर राजकुमार माथुर 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। संभागायुक्त श्री माथुर सामाजिक न्याय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जनषिकायत निवारण, आदिम जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण, राजस्व, जल संसाधन, उद्योग, वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभागों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिष्नर श्री माथुर 23 जुलाई को सायं पन्ना से प्रस्थान कर राजनगर आयेंगे। कमिष्नर श्री माथुर 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजनगर से प्रस्थान कर छतरपुर आयेंगे। आप यहां समीक्षा बैठक लेने के उपरांत अपरान्ह साढ़े 3 बजे बिजावर के लिये प्रस्थान करेंगे। संभागायुक्त श्री माथुर द्वारा बिजावर एवं गुलगंज के आसपास के ग्रामों में विभिन्न योजनाओं के तहत हुये विकास कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। रात्रि विश्राम बिजावर में करने के उपरांत कमिष्नर श्री माथुर 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे बिजावर से बड़ामलहरा प्रस्थान करेंगे। कमिष्नर श्री माथुर बड़ामलहरा में प्रातः 11 बजे समाधान षिविर में षामिल होकर सायं 5 बजे सागर प्रस्थान करेंगे।
उप निर्वाचन हेतु 11 मतदान केंद्र निर्धारित
छतरपुर/20 जुलाई/आगामी 22 जुलाई को जिले में सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों हेतु प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उप निर्वाचन सम्पन्न होगा। जनपद पंचायत बिजावर की ग्राम पंचायत धरमपुरा एवं जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत सेवढ़ी में सरपंच पद के लिये तथा राजनगर जनपद अंतर्गत धौगुवां, सांदनी एवं सूरजपुरा पंचायत में पंच पद के लिये वोट डाले जायेंगे। बिजावर जनपद के तहत धरमपुरा में सरपंच पद के निर्वाचन के लिये हरिजन समाज भवन, पंचायत भवन, प्राथमिक एवं माध्यमिक षाला भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी तरह राजनगर जनपद अंतर्गत सरपंच एवं पंच पद के लिये सेवढ़ी में प्राथमिक षाला भवन, माध्यमिक षाला भवन का कक्ष क्रमांक 1 एवं 2 तथा माध्यमिक षाला भवन का अतिरिक्त कक्ष, सिंगरो में प्राथमिक षाला भवन, सांदनी में प्राथमिक षाला भवन कक्ष क्रमांक 1 तथा सूरजपुरा में माध्यमिक षाला भवन के कक्ष क्रमांक 3 को मतदान केंद्र बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने उप निर्वाचन के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराने एवं कोलाहल नियंत्रण व संपत्ति विरूपण की रोकथाम कराने संबंधी नियम का पालन कराने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें